Dehradun

पंचायत चुनाव: मुन्ना सिंह चौहान बनाम प्रीतम सिंह, क्या दोनों की होगी जीत!

देहरादून में भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर, अध्यक्ष पद पर मधु चौहान, उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक सिंह की परीक्षा

Rajkumar Dhiman, Dehradun: दून जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव अब सिर्फ भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक मुकाबला नहीं रह गया, बल्कि यह सीधे-सीधे दो कद्दावर विधायकों की प्रतिष्ठा की जंग में बदल चुका है। अध्यक्ष पद पर भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी मधु चौहान मैदान में हैं, तो उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों ही सीटों का परिणाम अब इन नेताओं की सियासी साख से जुड़ गया है।

 

प्रतिष्ठा का संग्राम

अध्यक्ष पद पर मधु चौहान की जीत विधायक मुन्ना सिंह चौहान के लिए राजनीतिक मजबूती का प्रमाण होगी, वहीं उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक सिंह की जीत प्रीतम सिंह के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी। यह मुकाबला अब न सिर्फ पार्टी की, बल्कि परिवार और व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का सवाल बन चुका है।

 

धुर विरोधी, फिर भी एक ही पंचायत में!

दिलचस्प पहलू यह है कि मुन्ना सिंह चौहान और प्रीतम सिंह लंबे समय से एक-दूसरे के धुर राजनीतिक विरोधी माने जाते हैं। ऐसे में यदि दोनों के प्रत्याशी अपनी-अपनी कुर्सी जीत जाते हैं, तो जिला पंचायत के कामकाज में तालमेल कैसे बनेगा, यह बड़ा सवाल होगा। क्या विकास कार्यों में सहयोग की राह निकलेगी या फिर राजनीतिक मतभेद फैसलों पर भारी पड़ेंगे?

14 अगस्त को होगा फैसला

अध्यक्ष बनने के लिए 16 सदस्यों का समर्थन जरूरी है। कांग्रेस का दावा है कि उनके पास पहले से ही बहुमत है, जबकि भाजपा अपने समीकरण साधने में जुटी है। 14 अगस्त को मतदान के बाद यह तय होगा कि जिला पंचायत की कमान किसके हाथ में होगी और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर कौन बैठेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button