HealthUttarakhand

उत्तराखंड में डाबर हनी समेत कई नामी उत्पादों के सैंपल फेल, खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में खुलासा

खाद्य सुरक्षा विभाग ने नमूने फेल होने पर लगाया 6.9 लाख रुपये का जुर्माना

Rajkumar Dhiman, Uttarakhand: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई में कई नामी ब्रांड्स के उत्पाद गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। इनमें डाबर हनी जैसा लोकप्रिय ब्रांड भी शामिल है।जांच के बाद संबंधित कंपनियों और कारोबारियों पर कुल 6 लाख 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

लैब जांच में सामने आई गड़बड़ियां
खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अनिल कुमार मिश्रा के अनुसार, निरीक्षण के दौरान लिए गए नमूनों की जांच रुद्रपुर स्थित सरकारी प्रयोगशाला में कराई गई। रिपोर्ट में कई उत्पाद निर्धारित मानकों से कम पाए गए, जिसके बाद मामले न्यायिक प्रक्रिया में भेजे गए।

इन ब्रांड्स पर लगा जुर्माना
जांच के आधार पर अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्याय निर्णायक अधिकारी) के न्यायालय ने कार्रवाई करते हुए—
-Dabur India Limited पर 4 लाख रुपये का जुर्माना
-डाबर हनी के विक्रेता पर 30 हजार रुपये
-DS Spiceco Private Limited (कैच मिर्च पाउडर) पर 50 हजार रुपये
-अनुपजी प्रीमियम रस्क के विक्रेता पर 40 हजार रुपये और निर्माता पर 80 हजार रुपये
-व्हाइट ओट्स के निर्माता पर 50 हजार रुपये का दंड लगाया गया

एक्सपायरी सामान बेचने पर भी कार्रवाई
इसके अलावा द्वाराहाट के एक खाद्य कारोबारी पर एक्सपायरी उत्पाद बेचने के आरोप में 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

विभाग की कड़ी चेतावनी
खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ किया है कि खाद्य गुणवत्ता से समझौता करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा और नियमित जांच के जरिए ऐसे मामलों पर निगरानी रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button