शादी का झांसा, दुष्कर्म और धमकी…देहरादून से दबोचा गया आरोपी
शारीरिक संबंध बनाते ही मुकरा युवक, पुलिस ने दबोचा

Round The Watch News: कोटद्वार में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। महिला संबंधी अपराधों पर सख्त रुख के तहत यह कार्रवाई तेजी से अंजाम दी गई।
क्या है पूरा मामला?
दिनांक 20-03-2026 को कोटद्वार निवासी पीड़िता ने कोतवाली में शिकायत दी। आरोप लगाया गया कि राहुल कुमार ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। फिर वह मुकरने लगा और इसका विरोध करने पर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी दी
तत्काल केस दर्ज और कार्रवाई शुरू
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मुकदमा दर्ज किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त निर्देश दिए और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित
करते हुए साक्ष्य जुटाकर मामले की गहन विवेचना शुरू की गई।
आरोपी की देहरादून से गिरफ्तारी
तकनीकी साक्ष्यों और सूचना के आधार पर लोकेशन ट्रेस की गई। पुलिस टीम ने देहरादून में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी।
अभियुक्त का विवरण
नाम: राहुल कुमार
पिता का नाम: छुट्टन सिंह
निवासी: आमपडाव, कोटद्वार
कार्रवाई करने वाली टीम
1. उपनिरीक्षक वेदप्रकाश
2. आरक्षी चन्द्रपाल
3. होमगार्ड कुलदीप



