वीडियो: टिहरी में भीषण हादसा, 08 लोगों की मौत और 02 गंभीर घायल
हरिद्वार में अन्त्येष्टि कर लौट रहे थे सभी लोग, राहत एवं बचाव कार्य जारी

Rajkumar Dhiman, Dehradun: टिहरी गढ़वाल में चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या 8 पहुंच गई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा चंबा-कोटी रोड पर नैल के पास हुआ, जहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस खबर को अपडेट किया जाएगा। लिहाज, ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें और खबर के पेज को रिफ्रेश करें।
जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल के अनुसार, वाहन में सवार सभी लोग हरिद्वार में एक परिजन के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे।
हादसे में घायल दोनों व्यक्तियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, State Disaster Response Force (एसडीआरएफ) और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं। दुर्गम इलाके में राहत और बचाव कार्य चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला गया।प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।




