crimeDehradun

देहरादून में 15 साल की छात्रा का अपहरण, साकिर ने दो दोस्तों के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम

विकासनगर की घटना, आरोपी के परिवार की भूमिका भी जांच के घेरे में

Round The Watch News: विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। मामले में आरोपी युवक की मां और बहन की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है, जिसे लेकर पुलिस गहन जांच में जुटी है।

पीड़िता के पिता की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, उनकी 15 वर्षीय बेटी 20 अप्रैल की रात खाना खाने के बाद घर में सोई थी। सुबह जब परिवार की आंख खुली तो किशोरी घर से गायब थी।

परिवार ने जब मोबाइल की जांच की तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। बताया गया कि रात करीब 1:20 बजे किशोरी के फोन-पे से 05 हजार रुपये समीर नामक युवक के खाते में ट्रांसफर किए गए। इसके कुछ ही देर बाद समीर ने वही रकम अलताफ नाम के व्यक्ति को भेज दी।

शक के आधार पर जब पड़ताल की गई तो सामने आया कि 21 अप्रैल को जीवनगढ़ निवासी साकिर नामक युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि इस पूरी घटना में समीर और अलताफ ने उसकी मदद की। तीनों आरोपी जीवनगढ़ क्षेत्र के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही, आरोपित युवक के परिवार के सदस्यों की भूमिका को भी जांच के दायरे में रखा गया है।

पुलिस का कहना है कि किशोरी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उसे सकुशल बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button