crimeDehradunpolice

वीडियो: बैरियर तोड़कर भागे बदमाशों का एनकाउंटर, एक को गोली लगी, दूसरा भी दबोचा

पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने कर दी फायरिंग, फिर हुई मुठभेड़

Rajkumar Dhiman, Dehradun: देहरादून में देर रात चेकिंग के दौरान बैरियर तोड़कर भाग रहे बदमाशों का पुलिस के साथ एनकाउंटर हो गया। जिसमें एक बदमाश को गोली लग गई। घायल अवस्था मे उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथ ही दबोच लिया गया।

पीछा करने पर पुलिस पर गोली चलाई
घटना 25/26 अप्रैल 2026 की देर रात्रि की है। थाना वसंत विहार क्षेत्र के हरबंशवाला बैरियर पर पुलिस टीम एसएसपी के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान बिना नंबर प्लेट की नीली स्कूटी पर सवार दो व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे बैरियर पर नहीं रुके और तेज गति से हरबंशवाला से टी-स्टेट की ओर फरार हो गए।

पुलिस टीम ने संदिग्ध स्कूटी का पीछा किया। पीछा करने पर स्कूटी सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश को गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया।

हथियार, कारतूस और स्कूटी बरामद
घटनास्थल से पुलिस ने दो अवैध देशी तमंचे (.315 बोर), जिंदा व खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त स्कूटी (बिना नंबर प्लेट) बरामद किए हैं। फील्ड यूनिट ने मौके का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य भी एकत्र किए।

SSP ने किया निरीक्षण, अस्पताल में लिया जायजा
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीम से पूरी जानकारी ली। इसके बाद अस्पताल जाकर घायल बदमाश की स्थिति की जानकारी भी ली गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम और पते इस प्रकार बताए:
1. अब्दुला पुत्र गुलाम मोहम्मद
उम्र: 37 वर्ष (घायल)
निवासी: रसूलपुर रमजानपुर, कोतवाली देहात, जनपद सहारनपुर (उ.प्र.)
2. शाहनवाज सलमानी पुत्र खुर्शीद अहमद
निवासी: मोहल्ला हज्जबान चौहानान, ज्वालापुर, सहारनपुर (उ.प्र.)
वर्तमान पता: शेरपुर टांडा, सहसपुर

पुलिस के अनुसार, अब्दुला पश्चिमी उत्तर प्रदेश का शातिर अपराधी है, जिस पर सहारनपुर, मेरठ और गाजियाबाद में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

अब इन धाराओं में मुकदमा दर्ज
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बसंत विहार में धारा 109/3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) और धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

दून पुलिए ने दिया सख्त संदेश
दून पुलिस का ऑपरेशन प्रहार अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश दे रहा है। चेकिंग से बचकर भागना और पुलिस पर फायरिंग करना भारी पड़ा और कुछ ही समय में दोनों बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आ गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button