crimeDehradun

दून के होटल में दिल्ली की युवती को शराब पिलाकर किया रेप

सहेली और उसके पति के साथ देहरादून पहुंची थी युवती, होटल में शराब पिलाने के बाद वारदात का आरोप

Round The Watch News: दिल्ली से सहेली के साथ देहरादून घूमने आई युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि होटल में रात के समय सहेली के पति के दोस्त ने युवती को शराब पिलाई और मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने के बाद पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान समीर प्रकाश निवासी अशोक विहार, दिल्ली के रूप में हुई है। वह ड्राई फ्रूट का कारोबार करता है। वहीं, पीड़िता ने डिजाइनर का कोर्स किया है और दिल्ली में नौकरी करती है।

सहेली के साथ घूमने आई थी देहरादून
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक युवती की सहेली की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। सहेली अपने पति के साथ देहरादून घूमने आ रही थी। उसने अपनी दोस्त को भी साथ चलने के लिए कहा, जिसके बाद युवती उनके साथ देहरादून पहुंची। उनके साथ सहेली के पति का दोस्त समीर प्रकाश भी था।

रात में सभी पटेलनगर क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरे। आरोप है कि इसी दौरान समीर ने युवती को भी शराब पिलाई। इसके बाद युवती की सहेली और उसका पति दूसरे कमरे में सोने चले गए।

आरोपी ने उठाया मौके का फायदा
तहरीर के अनुसार, सहेली और उसका पति दूसरे कमरे में चले गए तो समीर ने मौके का फायदा उठाया और युवती के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद युवती ने पुलिस से शिकायत की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसांई ने बताया कि सोमवार को युवती की ओर से तहरीर प्राप्त हुई थी। इसके आधार पर समीर प्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर समीर प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button