crimeUttarakhand

भतीजे ने लोहे की रॉड से चाचा-चाची को उतारा मौत के घाट, आरोपी हुआ फरार

देर रात घर में किया हमला, गंभीर हालत में बैजनाथ सीएचसी लाए गए दंपती को चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

Round The Watch News: बागेश्वर की गरुड़ तहसील के नरगोड़ी गांव में दोहरे हत्याकांड से सोमवार को सनसनी फैल गई। यहां एक भतीजे ने देर रात अपने चाचा और चाची पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से दोनों की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए चार टीमें गठित की हैं।

जानकारी के अनुसार, गोविंद बल्लभ खोलिया ने देर रात अपने चाचा पूरन चंद्र खोलिया और चाची भगवती देवी पर लोहे की रॉड से हमला किया। हमले में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान एक महिला ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। वारदात की जानकारी मिलने पर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बैजनाथ पहुंचाया गया। हालांकि, उनकी हालत अत्यंत गंभीर थी और चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

दोहरी हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। घटना के बाद से आरोपित गोविंद बल्लभ खोलिया फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि आरोपित की तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई हैं। वारदात के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button