countryDehradunEducationForest And Wildlife

महिला नेतृत्व की नई दिशा, IGNFA की पहली महिला निदेशक बनीं भारती

एफआरआइ परिसर में स्थित सभी संस्थानों में नेतृत्व की कमान महिला अफसरों के हाथ में

Rajkumar Dhiman, Dehradun: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (IGNFA), देहरादून में एक ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। वर्ष 1992 बैच की भारतीय वन सेवा अधिकारी भारती (सिक्किम कैडर) 01 अक्टूबर 2025 से IGNFA की पहली महिला निदेशक बनेंगी। वह वर्तमान निदेशक डॉ. जगमोहन शर्मा के स्थान पर कामकाज संभालेंगी, जो 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

साभार: इंटरनेट मीडिया।

उनकी नियुक्ति के बाद, एफआरआई परिसर (देहरादून) में स्थित चार प्रमुख वन संस्थाएं IGNFA, ICFRE, FRI, और DFE सभी का नेतृत्व महिला अधिकारियों के हाथ में होगा।

वर्तमान में डॉ. रेणु सिंह, वर्ष 1990 बैच की IFS अधिकारी (मध्य प्रदेश कैडर) वन अनुसंधान संस्थान (FRI) की निदेशक हैं। ICFRE (भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद) की वर्तमान महानिदेशक कंचन देवी, IFS हैं। DFE (वन शिक्षा निदेशालय) में भी महिला अफसर नेतृत्व की भूमिका में हैं।

देश और राज्यों में प्रथम महिला नेतृत्व
राष्ट्रीय स्तर
राष्ट्रपति – प्रतिभा देवीसिंह पाटिल – भारत – 2007 – पहली महिला राष्ट्रपति –

प्रधानमंत्री – इंदिरा गांधी – भारत – 1966 – पहली महिला प्रधानमंत्री –

लोकसभा स्पीकर – मीरा कुमार – भारत – 2009 – पहली महिला स्पीकर –

IAS – अन्ना राजम मल्होत्रा – भारत – 1951 – पहली महिला IAS अधिकारी –

IPS – किरण बेदी – भारत – 1972 – पहली महिला IPS अधिकारी –

सुप्रीम कोर्ट जज – फातिमा बीवी – भारत – 1989 – पहली महिला सुप्रीम कोर्ट जज –

DGP – कंचन चौधरी भट्टाचार्य – उत्तराखंड (देश की पहली महिला DGP के रूप में मान्यता) – 2004 –

राज्य स्तर (कुछ प्रमुख उदाहरण)
उत्तराखंड – राधा रतूड़ी – Chief Secretary – 2024 – पहली महिला मुख्य सचिव –

महाराष्ट्र – सुजाता सौनिक – Chief Secretary – 2025 – पहली महिला मुख्य सचिव –

उत्तराखंड – बीना सेखरी – PCCF (HoFF) – 2015 – मीडिया में “देश की पहली महिला PCCF”

वन / अनुसंधान संस्थान
ICFRE (देहरादून) – कंचन देवी – DG – 2023 – पहली महिला महानिदेशक –

IGNFA (देहरादून) – भारती (IFS, 1992) – Director – 2025 – पहली महिला निदेशक –

FRI (देहरादून) – डॉ. सविता / डॉ. रेनु (समय-समय पर) – DG/Director – वर्षवार अलग-अलग, महिला प्रमुख बनीं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button