crimeUttarakhand

उत्तराखंड में अवैध हथियार फैक्ट्री पकड़ी, रुड़की में पुलिस ने किया भंडफोड़ और हथियारों का जखीरा बरामद

रुड़की निवासी जावेद को किया गिरफ्तार, निर्मित और अर्द्धनिर्मित हथियारों के साथ कई उपकरण मिले

Rajkumar Dhiman, Uttarakhand: तमाम तरह की अवैध गतिविधियों में रुड़की क्षेत्र के नाम निरंतर बदनाम होता रहा है। नकली दवा निर्माण से लेकर नकली खाद्य पदार्थों के धंधे और बिजली चोरी के मामलों में रुड़की के तमाम क्षेत्र आम हो चुके हैं। अब बेहद सनसनीखेज मामले में रुड़की का नाम अवैध हथियार फैक्ट्री से भी जुड़ गया है। यहां सलेमपुर रोड पर पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडफोड़ किया है।

गंगनहर कोतवाली पुलिस के अनुसार अवैध हथियार फैक्ट्री से अर्द्धनिर्मित हथियार बरामद किए गए हैं। साथ ही आरोपी जावेद रुड़की निवासी से अवैध पिस्टल भी बरामद की गई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

फैक्ट्री जेपीएस सॉल्यूशन्स प्रा. लि. की आड़ में चलाई जा रही थी। एसएसपी नवनीत भुल्लर के अनुसार अवैध फैक्ट्री से बड़ी संख्या में हथियार और हथियार बनाने के उपकरण मिले हैं।

इसके अलावा 06 तमंचे, 01 अर्द्ध निर्मित पिस्टल, 01 राइफल, 41 कार्टेज केसेस और 09 लाइव कार्टेज मिले हैं। एसएसपी भुल्लर के अनुसार अवैध हथियारों को जब्त कर फैक्ट्री को जांच के अधीन सील किया का रहा है।

यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी जावेद के साथ और कौन लोग शामिल हैं और वह अवैध हथियारों की सप्लाई कहां करते थे। पूरी चेन का पर्दाफाश किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button