
Round The Watch News: देहरादून पुलिस ने एक बेहद जटिल और सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश करते हुए उस हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया, जिसने अपनी ही पहली पत्नी की बेरहमी से हत्या कर शव को जंगल में ठिकाने लगा दिया था। यह पूरा खुलासा एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों की कड़ी मेहनत का नतीजा है, जिन्होंने बिना किसी शुरुआती पहचान के इस केस को सुलझाया। पता चला कि पति-पत्नी के बीच दूसरी महिला आई और पति ने पत्नी की हत्या कर डाली। लाश को घर पर 04 दिन छिपाकर रखा और फिर बोरे में भरकर जंगल में फेंक दिया।
कैसे शुरू हुई पूरी कहानी?
11 मार्च 2026 को प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला रोड, बालासुंदरी मंदिर परिसर के पास जंगल में एक सफेद कट्टे में बंद अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव 4-5 दिन पुराना था और चेहरा बुरी तरह खराब हो चुका था। पास में एक रजाई भी मिली, जिससे शव को ढका गया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत फॉरेंसिक टीम, पुलिस अधिकारी और एसएसपी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई।
पहचान बनी सबसे बड़ी चुनौती
शव की पहचान करना पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी।
जिसके लिए 30 से ज्यादा झुग्गी-बस्तियों में अभियान चलाया गया और 5000 से अधिक लोगों का सत्यापन किया गया। पंपलेट, सोशल मीडिया और फील्ड सर्वे के जरिए पहचान के प्रयास किए गए, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था।
2500 CCTV खंगाले, फिर भी नहीं मिला क्लू
पुलिस ने 2500 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, मगर जंगल और मंदिर क्षेत्र में कैमरे नहीं होने से मुश्किल बढ़ी नजर आई। 8 अलग-अलग टीमें लगातार काम करती रहीं थीं। ताकि महिला को लेकर कोई जानकारी मिल सके।
आखिर कैसे खुला राज?
19 मार्च को पुलिस टीम जब कॉसवाली कोठरी पहुंची, तो एक अहम जानकारी मिली कि बिहार का एक मजदूर रंजीत शर्मा अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहता था, लेकिन होली के बाद उसकी पत्नी अचानक गायब हो गई। बच्चा अब दूसरी महिला के साथ दिख रहा था। यहीं से शक गहराया और पुलिस के जाल में हत्यारा फंस गया।
पुलिस जब भाटोवाला पहुंची, तो संदिग्ध रंजीत शर्मा (उम्र 32 वर्ष) पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया गया और सख्ती से पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया।
हत्या की वजह रिश्तों का जाल, पूछताछ में सामने आया चौंकाने वाला सच
वर्सज 2009 में रंजीत की शादी रूपा से हुई थी और 4 साल पहले रूपा ने किसी और के साथ भागकर शादी कर ली थी। इधर रंजीत ने भी दूसरी शादी सुशीला से कर ली। 01 साल पहले रूपा फिर संपर्क में आई और फरवरी 2026 में अपनी 11 महीने की बच्ची के साथ देहरादून पहुंची। रूपा लगातार दबाव बना रही थी कि रंजीत दूसरी पत्नी को छोड़ दे।
विवाद से शुरू हुआ मामला हत्या पर खत्म
5 मार्च 2026 की रात फोन को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। रूपा ने दूसरी पत्नी से बात करने पर रोक लगाई और गुस्से में आकर रंजीत ने गला दबाकर हत्या कर दी। फिर उसने रूपा का शव 4 दिन तक घर पर छिपाया और फिर कट्टे में भरकर ऊपर से रजाई डाल दी। वह 4 दिन तक मौके का इंतजार करता रहा, फिर 8 मार्च को शव जंगल में फेंक दिया।
मृतका और आरोपी का पूरा विवरण
आरोपी:
नाम: रंजीत शर्मा
पिता: बिंदेश्वरी शर्मा
उम्र: 32 वर्ष
निवासी: ग्राम कडयूमर, पोस्ट सुखासन, थाना सिमरी बख्तियारपुर, जिला सहरसा (बिहार)
वर्तमान: भाटोवाला, देहरादून
मृतका:
नाम: रूपा
पति: रंजीत शर्मा
उम्र: 32 वर्ष
निवासी: सहरसा, बिहार
वर्तमान: भाटोवाला, देहरादून
पुलिस टीम को इनाम
इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने पर आईजी गढ़वाल ने 5000, जबकि एसएसपी देहरादून ने 2500 रुपये नकद पुरस्कार की घोषणा की।
ऑपरेशन में शामिल पुलिस टीम
उ0नि0 कुंदन राम (थानाध्यक्ष प्रेमनगर)
व0उ0नि0 अनित कुमार
उ0नि0 अमित शर्मा (चौकी प्रभारी झाझरा)
उ0नि0 सतेंद्र सिंह
उ0नि0 प्रधुमन सिंह नेगी
उ0नि0 प्रवीण सैनी
कांस्टेबल: रोबिन सिंह, श्रीकांत मलिक, रवि शंकर, कैलाश डोभाल, बृजमोहन सिंह, जसवीर सिंह कंडारी, वासुदेव राणा, अमित कवि, अमरेंद्र सिंह
हेड कांस्टेबल: किरन कुमार (SOG), दीप प्रकाश
अन्य: नरेंद्र सिंह रावत, लोकेंद्र उनियाल, चालक जीएस सैनी



