DehradunScienceUttarakhandआपदा प्रबंधन

⚠️ क्या आपका मोबाइल भी जोर से सायरन की तरह बजा? जिसने दी 24 घंटे की चेतावनी

सेल ब्रॉडकास्ट के जरिए पहुंचा अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी; 3000 मीटर से ऊपर भारी बर्फबारी के बताए आसार

Round The Watch News: क्या आपके मोबाइल ने भी जोर से सायरन बजाया है। यदि हां तो यह खबर आपके लिए है। इस सायरन में बताया गया कि उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर खतरनाक करवट ली है। मोबाइल फोन पर अचानक पहुंचे “Extremely Severe Alert” ने लोगों को चौंका दिया। यह कोई सामान्य सूचना नहीं, बल्कि अगले 24 घंटों के लिए गंभीर मौसम चेतावनी है—जिसमें तेज बारिश, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

⚡ किन जिलों पर सबसे ज्यादा खतरा?
मौसम विभाग के मुताबिक बागेश्वर, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चंपावत और उत्तरकाशी में अलग-अलग स्थानों पर 👉 गरज-चमक के साथ बारिश👉 आकाशीय बिजली गिरने की संभावना 👉 ऊंचाई (3000 मीटर से ऊपर) पर बर्फबारी की संभावना।

📡 मोबाइल पर क्यों आया ये अलर्ट?
यह चेतावनी Cell Broadcast सिस्टम के जरिए भेजी गई है।
सरकार इस तकनीक के जरिए आपदा के समय तुरंत सूचना देने की तैयारी कर रही है। हालांकि, संदेश में यह भी साफ किया गया है कि 👉 यह सिस्टम की प्रभावशीलता जांचने के लिए टेस्ट मैसेज है।

ताकि जब यह वास्तविक रूप में आए तो मौसम की गंभीरता को देखते हुए इसे हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है। इसका मकसद नागरिकों को सुरक्षित रखना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button