DehradunUttarakhandराजनीति

धन सिंह से वापस लिया स्वास्थ्य विभाग, सबोध को सौंपा, नए मंत्रियों को भी विभाग बांटे

नए मंत्रियों में शहरी विकास कैड़ा तो पंचायतीराज मिला कौशिक को मिला

Rajkumar Dhiman, Dehradun: हाल ही में धामी कैबिनेट में शामिल हुए नए नवेले मंत्रियों को स्टाफ के बाद अब विभाग भी आवंटित कर दिए गए हैं। नए मंत्रियों को विभाग बंटवारे के साथ ही पुराने मंत्रियों के पत्ते भी फेंट दिए गए। काबीना मंत्री डॉ धन सिंह रावत से स्वास्थ्य जैसा भारी भरकम महकमा वापस ले लिया गया है। स्वास्थ्य अब सुबोध उनियाल को दिया गया है।

इस बदलाव में धन सिंह के पास तकनीकी शिक्षा आ गई है। अब तक यह विभाग सुबोध उनियाल के पास था। वहीं, नए मंत्रियों के बंटवारे की बात की जाए तो राम सिंह कैड़ा को शहरी विभाग जैसा अहम विभाग मिला है। हालांकि, आवास विभाग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास ही रखा है। इसके अलावा भी कैड़ा के पास कई विभाग दिए गए हैं।

त्रिवेंद्र सरकार में आवास और शहरी विभाग का जिम्मा संभालने वाले मदन कौशिक को पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन जैसे विभाग दिए गए हैं। वहीं, प्रदीप बत्रा को परिवहन जैसा अहम विभाग दिया गया है।

भरत सिंह चौधरी के हिस्से ग्राम्य विकास और उद्योग आदि विभाग दिए गए हैं। दूसरी तरफ खजान दास के हिस्से समाज कल्याण आदि विभाग मिले हैं। विभाग आवंटन के हिसाब से आकलन किया जाए तो नए मंत्रियों से अधिक चर्चा पुराने मंत्रियों के विभागों के आए बदलाव की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button