crimeDehradunEducation

07 भगौड़े आरोपी छात्रों पर इनाम घोषित, दिव्यांशु की हत्या के बाद हैं फरार

उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के बीटेक छात्र दिव्यांशु की हत्या का मामला, 04 छात्र पहले किए जा चुके गिरफ्तार

Rajkumar Dhiman, Dehradun: देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट की घटना में घायल युवक दिव्यांशु की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे 07 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। साथ ही सभी आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी कराए गए हैं।

क्या है पूरा मामला?
23 मार्च 2026 की रात केहरी गांव, थाना प्रेमनगर क्षेत्र में छात्रों के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए दिव्यांशु जाटराना की उपचार के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5)/61(2)/103(1)/191(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

अब तक की कार्रवाई, 04 छात्र गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले में शामिल 4 अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सात अन्य अभियुक्तों की पहचान हुई, जो घटना के बाद से फरार चल रहे हैं।

इनकी गिरफ्तारी के लिए देहरादून पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार संभावित ठिकानों और अन्य राज्यों में दबिश दे रही हैं। फरारी जारी रहने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून ने सभी सातों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

वांछित इनामी अभियुक्तों के नाम
-ऋतिक राज पुत्र श्याम सिंह, निवासी नोतन भटवालिया, थाना संग्रामपुर, जिला ईस्ट चंपारण (बिहार), हाल निवासी केहरी गांव, प्रेमनगर, देहरादून
-शांतनु कुमार पुत्र प्रभात कुमार, निवासी राधोपुर, पोस्ट पट्टी, रानी तालाब, जिला पटना (बिहार), हाल निवासी केहरी गांव, प्रेमनगर, देहरादून
-उज्जवल सिंह पुत्र तनु कुमार, निवासी तिसखोरा, थाना नौबतपुर, जिला पटना (बिहार), हाल निवासी केहरी गांव, प्रेमनगर, देहरादून
-अंकुर पुत्र पुरुषोत्तम कुमार, निवासी महल्दीचक सोनपर, जिला गोपालपुर (बिहार), हाल निवासी सैनिक कॉलोनी फेज-2, प्रेमनगर, देहरादून
-आदित्य राज पुत्र प्रभात, निवासी राघवपर, थाना विक्रम, जिला पटना (बिहार), हाल निवासी महिमा एनक्लेव, केहरी गांव, प्रेमनगर, देहरादून
-विनीत राज पुत्र दिनेश सिंह, निवासी अमा, थाना करीसाठ, जिला भोजपुर (बिहार), हाल निवासी केहरी गांव, प्रेमनगर, देहरादून
-प्रहलाद राज पुत्र विनय सिंह, निवासी हनुमान नगर न्यू एरिया, जिला नवादा (बिहार), हाल निवासी सैनिक कॉलोनी फेज-2, प्रेमनगर, देहरादून

पुलिस की अपील, आरोपियों की सूचना दें, पहचान रहेगी गुप्त
देहरादून पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को इन अभियुक्तों के बारे में कोई भी सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इस पूरे प्रकरण को लेकर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है और फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button