Dehradunpolice

देहरादून में 30 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के फेंट डाले पत्ते, पुलिस कप्तान ने किया इधर से उधर

कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए दायित्वों में बड़ा फेरबदल

Rajkumar Dhiman, Dehradun: पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट और कार्य प्रणाली को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक व उपनिरीक्षक स्तर के कुल 30 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से विभिन्न थानों व शाखाओं में स्थानांतरित/नियुक्त किया गया है।

इन अधिकारियों के हुए तबादले
निरीक्षक नरेश राठौर को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना प्रेमनगर, निरीक्षक नरेन्द्र गहलावत को पुलिस लाइन से शिकायत प्रकोष्ठ कार्यालय भेजा गया है।

उपनिरीक्षक कुंदन राम को प्रेमनगर से मानवाधिकार प्रकोष्ठ, संजीत कुमार को नेहरू कॉलोनी से रायपुर, मनोज नौटियाल को पुलिस लाइन से नेहरू कॉलोनी, प्रवीण रैना को ऋषिकेश से कुठालगेट चौकी राजपुर, पंकज कुमार को पुलिस लाइन से धर्मावाला चौकी सहसपुर भेजा गया है।

अर्जुन गुसाईं को आईटी पार्क चौकी राजपुर से बाजार चौकी विकासनगर, जगदंबा प्रसाद को कोतवाली नगर से रायवाला, एसआई मीना को कोतवाली नगर से एसआईएस शाखा भेजा गया है।

बलवीर सिंह को पटेलनगर से रानीपोखरी, कैलाश चन्द्र को पटेलनगर से रायपुर, महावीर सिंह सजवाण को पटेलनगर से राजपुर, गिरीश चन्द्र बडोनी को क्लेमेंटटाउन से विकासनगर, बलवीर सिंह रावत को राजपुर से पटेलनगर भेजा गया है।

एसआई मालिनी को प्रेमनगर से कालसी, राजकुमार को ऋषिकेश से प्रेमनगर, कुशाल सिंह रावत को रायवाला से कोतवाली नगर, विक्रम सिंह नेगी को रानीपोखरी से पटेलनगर, नौशाद अंसारी को विकासनगर से रायवाला स्थानांतरित किया गया है।

एसआई हेमा बिष्ट को कालसी से प्रेमनगर, मनोज रावत व जगमोहन सिंह को पुलिस लाइन से ऋषिकेश, देवेंद्र कुमार गुप्ता को पुलिस लाइन से एनटीएफ, एसआई प्रेरणा चौधरी को एनटीएफ से रायपुर भेजा गया है।

बलदेव सिंह को एसआईएस शाखा से पटेलनगर, एसआई भागीरथी को एसआईएस शाखा से कोतवाली नगर, विवेक राठी को धर्मावाला चौकी सहसपुर से आईडीपीएल चौकी ऋषिकेश, मयंक त्यागी को बाजार चौकी विकासनगर से क्लेमेंटटाउन तथा एसआई ज्योति को रानीपोखरी से रायवाला भेजा गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह तबादले प्रशासनिक जरूरतों और कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button