Uttarakhandआपदा प्रबंधन

बारात की तेज रफ्तार बोलेरो पलटी, 11 लोग थे सवार और 02 की हालत गंभीर

पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को विशेष जागरूकता जरूरी

Round The Watch News: बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र में एक बारात लेकर जा रही बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे 11 बाराती घायल हो गए। हादसा शामा-भनार के पास लाठी-माजखेत सड़क पर हुआ, जहां तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से घायलों को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

घायलों में गोगिना गांव के 78 वर्षीय प्रताप राम (पुत्र कुशी राम), 56 वर्षीय शोबन राम (पुत्र गोबर सिंह), 65 वर्षीय वीर सिंह (पुत्र लालू राम), 60 वर्षीय चंदर राम (पुत्र लालू राम) और 60 वर्षीय कुशी राम (पुत्र जीत राम) शामिल हैं। वहीं कीमू गांव के 35 वर्षीय भूपेंद्र सिंह (पुत्र उत्तम सिंह), 35 वर्षीय बलवंत सिंह (पुत्र मान सिंह), 49 वर्षीय डम्पी (पुत्र गुमान सिंह), 31 वर्षीय कुंदन सिंह (पुत्र केशर सिंह) और 40 वर्षीय डिगर सिंह (पुत्र गुमान सिंह) भी घायल हुए हैं। इसके अलावा कापड़ी निवासी 22 वर्षीय खेम सिंह (पुत्र लक्ष्मण सिंह) भी हादसे में जख्मी हुआ है।

इनमें भूपेंद्र सिंह और डिगर सिंह की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार जारी है। प्रशासन ने सभी घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी Shikha Suyal के अनुसार, पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button