Uttarakhandआपदा प्रबंधन

वीडियो: टिहरी में भीषण हादसा, 08 लोगों की मौत और 02 गंभीर घायल

हरिद्वार में अन्त्येष्टि कर लौट रहे थे सभी लोग, राहत एवं बचाव कार्य जारी

Rajkumar Dhiman, Dehradun: टिहरी गढ़वाल में चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या 8 पहुंच गई है, जबकि दो लोग (अंकित 35 वर्ष और उत्तम कुमार 30 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा चंबा-कोटी रोड पर नैल के पास हुआ, जहां एक पिकअप वाहन (Uk09TA1799) अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस खबर को अपडेट किया जाएगा। लिहाज, ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें और खबर के पेज को रिफ्रेश करें।

जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल के अनुसार, वाहन में सवार सभी लोग हरिद्वार में एक परिजन के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। वाहन में चालक समेत कुल 10 लोग सवार थे। हादसे में घायल दोनों व्यक्तियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

वाहन में चालक समेत कुल 10 लोग सवार थे। मृतकों की पहचान आशा लाल (40) पुत्र असाडू निवासी ठेला घनसाली, विजय लाल (36) पुत्र भुरखिलिया, प्रेम लाल (60) पुत्र संत्तूलाल निवासी ग्राम चकरेड़ा, महावीर (60) पुत्र विशुलाल, शिव सिंह (35) पुत्र पुष्कर सिंह निवासी ग्राम होल्टा, सेहत लाल (65) पुत्र गोपाल निवासी ग्राम चकरेड़ा और लक्ष्मण (33) पुत्र मुरखिलिया निवासी चांजी के रूप में हुई है। एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। सभी घनसाली क्षेत्र की नैलचामी पट्टी और आसपास के क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, State Disaster Response Force (एसडीआरएफ) और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। दुर्गम इलाके में राहत और बचाव कार्य चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button