उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, नई कार्यकारिणी समेत 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव और 107 सचिव नियुक्त
एआईसीसी ने पांच महत्वपूर्ण समितियों का भी किया गठन, सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू

Rajkumar Dhiman , Dehradun: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए नई कार्यकारिणी, मेनिफेस्टो कमेटी, अनुशासन समिति, एसआईआर समिति और चार्जशीट समिति का गठन किया है। इसके साथ ही प्रदेश कोषाध्यक्ष, 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव और 107 सचिवों की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी गई है। एआईसीसी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जारी आदेश के अनुसार प्रदेश कार्यकारिणी में गणेश गोदियाल, यशपाल आर्य, हरीश रावत, प्रीतम सिंह, गुरदीप सिंह सप्पल, काजी निजामुद्दीन, प्रकाश जोशी, करण माहरा, डॉ. हरक सिंह रावत, भुवन चंद्र कापड़ी, तिलक राज बेहड़, मयूख महार, ममता राकेश, हरीश सिंह धामी, मनोज तिवारी, फुरकान अहमद, विक्रम सिंह नेगी, आदेश सिंह चौहान, मदन सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह राणा, खुशाल सिंह अधिकारी, रवि बहादुर, अनुपमा रावत, सुमित हरिदयेश, वीरेंद्र सिंह जाटी, लखपत सिंह बुटोला, गोविंद सिंह कुंजवाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, शूरवीर सिंह सजवाण, मंत्री प्रसाद नैथानी, नवप्रभात, प्रदीप टम्टा, महेंद्र पाल सिंह, वीरेंद्र रावत, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी, रणजीत रावत, डॉ. जीत राम, संजीव आर्य, अर्येंद्र शर्मा, सरोजनी कैंथुरा और वैभव वालिया को शामिल किया गया है।
एआईसीसी ने मेनिफेस्टो कमेटी का अध्यक्ष भुवन कापड़ी तथा संयोजक डॉ. प्रेम बहुखंडी को बनाया है। समिति में गुरदीप सिंह सप्पल, सूर्यकांत धस्माना और सुजाता पॉल को सदस्य नामित किया गया है। अनुशासन समिति की कमान विक्रम सिंह नेगी को सौंपी गई है, जबकि ललित फरस्वाण, अनुपम शर्मा, हेमा पुरोहित और सी.पी. सिंह को सदस्य बनाया गया है। एसआईआर समिति के अध्यक्ष मनोज रावत होंगे तथा अमरेंद्र बिष्ट और अधिवक्ता संदीप चमोली सदस्य रहेंगे। चार्जशीट समिति के अध्यक्ष करण माहरा होंगे, जबकि मनोज रावत, डॉ. प्रेम बहुखंडी और डॉ. प्रतिमा सिंह सदस्य होंगे।
एक अन्य आदेश में एआईसीसी ने गोदावरी थपलियाल को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही हेमाश खरकवाल, विजय सरस्वत, सूर्यकांत धस्माना, धीरेंद्र प्रताप, राजकुमार, मनोज रावत, सतीश नैनवाल, लालचंद शर्मा, सहारियार खान, सी.पी. सिंह, संजय पालीवाल, राजेंद्र पाल सिंह, सुखविंदर कौर, राजीव महर्षि, अनुपम शर्मा, हेमंत बगड़वाल, मधु सांगुरी, डॉ. प्रेम बहुखंडी, दर्शन लाल, संजय जैन, संतोष चौहान, सुजाता पॉल, संजय सैनी और इंदु मान को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
महासचिव पद पर राजेंद्र भंडारी, नवीन जोशी, अभिषेक सिंह, विजय गुंसोला, तेलूराम, पुष्कर जैन, राकेश लाल शाह, दीप शर्मा, मकबूल कुरैशी, अमरजीत सिंह, याकूब सिद्दीकी, राजेंद्र शाह, जसवंत सिंह चौहान, सुमित्तर भुल्लर, अनीता शर्मा, जयेंद्र रमोला, संजय किरोला, राजेंद्र टंगड़िया, गौरव चौधरी, डॉ. गणेश उपाध्याय, वीरेंद्र पोखरियाल, नीरज त्यागी, राकेश सिंह राणा, इशिता सेढा, विनोद चौहान, राकेश रजपूत, राव शेर मोहम्मद, राकेश नेगी, अरविंद प्रधान, शोभा बिष्ट, दीपा आर्या, अनिल भास्कर, अश्वनी बहुगुणा, नरेंद्र राणा, डॉ. सोनिया आनंद और संदीप चीमा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश सचिव के रूप में मुकेश नेगी, धर्मपाल सिंह, भूपेंद्र नेगी, प्रदीप चौधरी, संदीप सहगल, सागर मरवाह, प्रेम सिंह कोठारी, राकेश थापा, मूलचंद शर्मा, गोपाल सिंह बिष्ट, कुंदन कुमार कोली, राजीव चौधरी, कंवर सिंह सयाना, बृजेश कोठारी, भारत सिंह झिंकवान, मनीष राणा, मोहन खोलिया, सौरभ बी.एल., दिनेश पंत, बिमला सेमवाल, श्याम सिंह चौहान, सुंदर दत्त जोशी, त्रिलोक वर्मा, इंदर पाल आर्य, सूर्य प्रकाश, दान सिंह राणा, नेहर सिंह, संजय सैनी, एडवोकेट मुकेश चंद, अरविंद राज, नरेश द्विवेदी, जय सिंह राणा, सुरेंद्र पंवार, सुरेंद्र सिंह रावत, उज्जवल रावत, सुदर्शन साहा, राजेश वालिया, संदीप कुमार मित्तल, देवेंद्र कन्याल, वीरेंद्र रावत, देवेंद्र पाल सिंह, गुरमीत सिंह प्रिंस, मनोज बलूनी, जगदीश चौयार, नरेंद्र औसुरा, सुरेंद्र (सुशांत) बोरा, संदीप गोस्वामी, संदीप चौधरी, संजय शर्मा, सतीश नाथ गोस्वामी, जितेंद्र वाधवा, अंकित कोहली, सीमा आर्या, सोफिया नाज, स्वाति नेगी, भगवती बिष्ट, नजमा खान, कवलजीत शाह, विनोद प्रसाद भट्ट, गौरव अग्रवाल, अभय सिंह नयाल, सुरेंद्र बिष्ट, सोहन लाल ध्यानी, शेखर त्यागी, वरुण कपूर, गुंजन सिंह, ओम प्रकाश सती, ललित बिष्ट, विपिन खाबू, अशोकन कोका, भूपिंदर मुयाल, जोहर सिंह जुयाल, प्रताप प्रताप सिंह, सुधीर शांतया, महेश जोशी, नवीन किशोर, त्रिलोक सजवाण, परवीन त्यागी, हिमांशु जोशी, सतीश पांडेय, आदित्य चावला, ममता चौहान, चंदन सिंह बिष्ट, मनवीर सिंह नेगी, महेश पांडेय, आशीष अग्रवाल, हेमा नौटियाल, प्रदीप पाल, महेश सिंह तर्दी, राजीव कुमार, राजीव रावल, हाजी शरीफ हजारी, विजय बावा, मीरा कांति, संदीप रावल, संजय कोठारी, भगवती रुखसार, ऋतु पडियार, नैनतारा (स्वामी अशादी), चंदर शेखर पाठक, अली हुसैन, अशोक भुइयां, आनंद कुमार, अशोक राणा, तारा दत्त, दीपिका भट्ट और वरुण चौधरी को नियुक्त किया गया है।



