Dehradunsmart cityUttarakhand

स्मार्ट सिटी: परेड ग्राउंड में बच्चों के लिए बन रहा ‘किड जोन’

स्मार्ट सिटी देहरादून कर चुका है परेड ग्राउंड का जीर्णोद्धार, जनता के बीच बन रहा आकर्षण का केंद्र

Round The Watch: देहरादून स्मार्ट सिटी कंपनी तेजी से अपने कार्यों को पूरा करती जा रही है। इसी परियोजना के तहत परेड ग्राउंड का जीर्णोद्धार भी किया गया है। अब परेड ग्राउंड नए रूप में नजर आ रहा है और जनता के बीच आकर्षण का केंद्र भी बन रहा है। इस बात को ध्यान में रखते हुएअब स्मार्ट सिटी कंपनी की सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी)/जिलाधिकारी सोनिका ने बच्चों के लिए यहां एक किड जोन भी तैयार करवाया जा है।

सोनिका, सीईओ स्मार्ट सिटी /जिलाधिकारी, देहरादून

ताकि कोई परिवार जब बच्चों के साथ यहां आए तो वह खूब मस्ती भी कर सकें।
स्मार्ट सिटी की सीईओ सोनिका के मुताबिक परेड ग्राउंड के जीर्णोद्धार के बाद यहां बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भ्रमण के लिए आ रहे हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट सिटी द्वारा किड जोन के रूप में एक और पहल की गई है। किड जोन में बच्चों खेलने हेतु 02 सैंड पिट का निर्माण किया गया है, जिसमें विभिन्न प्रकार के झूले बच्चों के खेलकूद और मनोरंजन के लिए लगाए जा रहे हैं।
पर्यावरण संरक्षण के लिए किड जोन के बाहरी भाग में घास पेवर लगाकर पैदल चलने हेतु वॉक-वे बनाया गया है। साथ ही जगह-जगह पर क्यारी बनाकर हॉर्टिकल्चर का कार्य किया जा रहा है।
इसरो की पहल, बच्चे समझेंगे अंतरिक्ष के मिशन
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के विभिन्न मिशन जैसे- मार्स आर्बिटर मिशन (MOM), पीएसएलवी, चंद्रयान-1, चंद्रयान-2, चंद्रयान-3 आदि को समर्पित sculpture art का भी कार्य किड जोन मे करवाया जा रहा है। शीघ्र ही यह किड जोन तैयार होकर बच्चों हेतु खेलने के लिए उपलब्ध होगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button