DehradunUttarakhand

युवाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का वोटर चेतना अभियान

पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, युवाओं से आह्वान

देहरादून: आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने युवाओं को जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया है। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में वोटर चेतना अभियान की शुरुआत हो गई है। गुरुवार को भाजपा महानगर की ओर से रायपुर, कैंट और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी वोटर चेतना अभियान के तहत कार्यकर्ताओं के लिए कार्यशालाएं आयोजित की गईं। जिसमें संगठन के पदाधिकारियाें और पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और चुनाव तैयारियां तेज करने का आह्वान किया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रायपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वोटर चेतना अभियान राष्ट्रव्यापी अभियान है। इस अभियान के तहत अपनी-अपनी विधानसभा में 18 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी युवाओं को मतदाता सूची में लाने के लिए जागरूक करना है। भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने में मतदाताओं का अहम योगदान होता है। वोटर चेतना अभियान की समिति घर-घर जाकर मतदाताओं का चयन करेगी। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार के सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि एक-एक वोट से ही केंद्र में भाजपा की सरकार है। चंद्रयान मिशन की लैंडिंग के समय पूरे देश का मन और तन एक हो गया था, यही भाजपा के कार्यों के प्रति देशवासियों का विश्वास है। सांसद ने सभी बूथ अध्यक्षों को चुनाव में जीत का मंत्र देते हुए कहा कि घर-घर संपर्क ही चुनाव में जीत सुनिश्चित करेगा। कैंट विधानसभा में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने अभियान टोली के माध्यम से 10 हजार से अधिक मतदाताओं को जोड़ना है। साथ ही मतदाता का पहचान पत्र बनाकर सूची में शामिल करना है। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने चुनाव में नए मतदाताओं की भूमिका को अहम बताते हुए अभियान में निष्ठा के साथ जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, सांसद प्रतिनिधि महेश पांडे, सुमित पांडे, विनोद पुंडीर, अर्चना बागड़ी, अक्षत जैन, सूरज बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button