Uncategorized

भाजपा महानगर के कार्यकर्ताओं ने मनाया रक्षाबंधन

महिला कार्यकर्ताओं ने सिद्धार्थ अग्रवाल को बांधी राखी

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर धूमधाम से भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन मनाया गया। महानगर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारियों को राखी बांधी।

सोमवार को लैंसडौन चौक स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल को महिला कार्यकर्ताओं ने राखी बांधी। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि जब वे महिला कार्यकर्ताओं की कार्यक्रम के प्रति निष्ठा देखते हैं तो उन्हें विश्वास हो जाता है कि कार्यक्रम सफल हो गया है। भाजपा महिलाओं और महिला कार्यकर्ताओं के हितों के लिए हमेशा खड़ी है। उत्तराखंड राज्य बनाने में महिलाओं का ही अभूतपूर्व योगदान रहा है।

जिस प्रकार भाई-बहन का अटूट रिश्ता होता है उसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी में भी कार्यकर्ताओं का अटूट विश्वासपूर्ण रिश्ता है। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद उनियाल, महानगर उपाध्यक्ष संध्या थापा, राजेंद्र ढिल्लों, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, विजेंद्र थपलियाल, महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना बागड़ी, अल्पसंख्यक मोर्चे की अध्यक्ष यासमीन आलम खान, महामंत्री सुषमा कुकरेती आदि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button