DehradunpoliceReligious CeremonyUttarakhandतीर्थाटन

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड, पहली बार 50 लाख ने की तीर्थ यात्रा

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने जारी किया आंकड़ा, सेवाभाव पर पुलिस बल की प्रशंसा

Amit Bhatt, Dehradun: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा में इस बार नया रिकॉर्ड बना है। पहली बार तीर्थ यात्रियों की संख्या 50 लाख के पार पहुंची है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने तीर्थ यात्रियों की संख्या का आंकड़ा जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में विश्व प्रसिद्ध चारधाम दर्शन हेतु देश-विदेश से आ रहे श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा लिए उत्तराखंड पुलिस समर्पित रही है। उन्होंने यात्रा के दौरान पुलिस बल के सेवाभाव की तमाम तस्वीरें भी साझा की हैं।

तीर्थ यात्रियों के सेवाभाव में जुटी उत्तराखंड पुलिस।

मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि 6 अक्टूबर 2023 तक चारधाम दर्शन करने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई है। इसके साथ ही लगभग 5 लाख 41 हजार वाहन भी चारधाम पहुंचे हैं। वर्तमान में रिकार्ड स्तर पर यात्री अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। यात्रा प्रारंभ होने के बाद केदारनाथ धाम में लगभग 17 लाख 08 हजार, बदरीनाथ धाम में 15 लाख 90 हजार, गंगोत्री में 08 लाख 46 हजार, यमुनोत्री में 06 लाख 94 हजार, हेमकुंड साहिब में 01 लाख 77 हजार से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन किया जा चुका है। श्री हेमकुंड के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं।

केदारनाथ धाम में व्यव्यस्था बनाते उत्तराखंड पुलिस के जवान।

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से प्रत्येक स्तर पर तीर्थ यात्रियों की हरसंभव सहायता की जा रही है, जिससे उनके मन में देवभूमि की पवित्र आस्था के साथ ही उत्तराखंड पुलिस की सकारात्मक छवि की स्मृतियां भी अंकित हो रही हैं। हम सुरक्षित व निर्बाधित चारधाम यात्रा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button