DehradunScienceUttarakhand

भारत के नए महासर्वेक्षक बने हितेश कुमार एस मकवाना

वरिष्ठ आइएएस अधिकारी ने देहरादून स्थित मुख्यालय में लिया चार्ज

Amit Bhatt, Dehradun: वरिष्ठ आइएएस अधिकारी हितेश कुमार एस मकवाना भारतीय सर्वेक्षण विभाग के नए महासर्वेक्षक बनाए गए हैं। बुधवार को उन्होंने हाथीबड़कला एस्टेट में स्थित मुख्यालय में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों से कामकाज की जानकारी प्राप्त की और विभिन्न कार्यों का अपडेट लिया।

सर्वे ऑफ इंडिया कार्यालय में पदभार ग्रहण करते नवनियुक्त महासर्वेक्षक हितेश कुमार एस मकवाना।

हितेश कुमार एस मकवाना वर्ष 1995 बैच के कर्नाटक कैडर के आइएएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व वह गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव पद पर तैनात थे। भारत के नवनियुक्त महासर्वेक्षक मकवाना ने सुनील कुमार की जगह ली। आइएफएस अधिकारी सुनील कुमार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी भारत सरकार में संयुक्त सचिव हैं। वह महासर्वेक्षक की जिम्मेदारी अतिरिक्त प्रभार के रूप में निभा रहे थे।
देश के महासर्वेक्षक का पदभार ग्रहण करने के साथ ही हितेश कुमार एस मकवाना ने विभिन्न कार्यों और परियोजनाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए सभी कार्मिकों को बेहतर काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एक बेहतर टीम के रूप में काम करते हुए संस्थान को शीर्ष तक पहुंचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button