DehradunUttarakhandराजनीति

वीडियो: भाजपा विधायक ने की आइएएस से तू-तड़ाक, व्यथित नगर आयुक्त इस्तीफा देने को तैयार

अल्मोड़ा जिले की सल्ट सीट से भाजपा विधायक महेश जीना ने नगर आयुक्त देहरादून से की अभद्रता, वीडियो हुआ वायरल

Amit Bhatt, Dehradun: अल्मोड़ा जिले की सल्ट सीट से भाजपा विधायक महेश जीना का वीडयो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह देहरादून नगर निगम के नगर आयुक्त गौरव कुमार को धमकाते हुए दिख रहे हैं। सीधे तू-तड़ाक वाले इस वीडियो में नगर आयुक्त ऐसा न करने का आग्रह कर रहे हैं। लेकिन, विधायक का पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। जिसके बाद नगर आयुक्त इतने व्यथित हो गए कि उन्होंने अपना इस्तीफा देने तक की बात कह डाली। उधर, विधायक के इस अभद्र व्यवहार से खिन्न नगर निगम कर्मचारियों ने बुधवार से सफाई व्यवस्था समेत किसी भी तरह के कामकाज न करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जब तक विधायक जीना सामूहिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक महेश जीना संभवतः अपने किसी परिचित के टेंडर को लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि यह टेंडर निरस्त कर दिया गया है। इससे खिन्न भाजपा विधायक पहले स्वास्थ्य अनुभाग में हेड क्लर्क पवन थापा के पास पहुंचे। वाजिब जानकारी न मिलने के बाद वह धड़धड़ाते हुए आइएएस अधिकारी नगर आयुक्त गौरव कुमार के कार्यालय में घुस गए। जिसके बाद तनातनी और असहज करने वाले माहौल और भाषा का यह वीडियो बाहर आ गया। इस घटना के बाद सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने इसे सत्ता का अहंकार बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button