Uttarakhandराजनीति

कांग्रेस का एक और बड़ा विकेट गिरा, लोकसभा चुनाव से पहले हिचकोले खा रही पार्टी की गाड़ी

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के पुत्र मनीष और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा पहले ही छोड़ चुके साथ

Rajkumar Dhiman, Dehradun: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस की गाड़ी लोकसभा चुनाव से पहले ही हिचकोले खाने लगी है। चुनाव की अधिसूचना जारी होने को है और प्रदेश कांग्रेस के एक-एक कर विकेट गिर रहे हैं। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। उनके भाजपा का दामन थामने के कयास लगाए जा रहे हैं। इससे पहले भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री रहे मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (रिटायर) के पुत्र मनीष खंडूड़ी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा पार्टी को अलविदा कह चुके हैं।

विजयपाल सजवाण, पूर्व विधायक।

विजयपाल सजवाण उत्तरकाशी जिले की गंगोत्री सीट से पूर्व विधायक हैं। वह दो बार विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस में एक के बाद एक कर गिर रहे विकेट कांग्रेस आलाकमान के लिए मुश्किल खड़ी कर रहे हैं। साथ ही यह बताता है कि कांग्रेस में प्रदेश संगठन में सब कुछ सामान्य नहीं है। यदि प्रदेश संगठन में ऐसा ही चलता रहा तो कांग्रेस जैसी कद्दावर पार्टी के भविष्य को लेकर आलाकमान को खुद आगे आकर बड़े फैसले लेने पड़ेंगे।

विजयपाल सजवाण ने अपना इस्तीफा उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा है। जिसमें उन्होंने पार्टी छोड़ने के पीछे व्यक्तिगत कारण बताए हैं। इस्तीफे की प्रति पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भी भेजी गई है। विजयपाल के पार्टी छोड़ने के बाद प्रदेश कांग्रेस में पदाधिकारियों के बीच मंथन का दौर भी शुरू हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button