देहरादून नगर निगम: लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने जारी किए पार्षद के टिकट, अब मेयर की बारी
कई पूर्व पार्षदों का कटा पत्ता, अभी कुछ सीटों पर निर्णय बाकी

Amit Bhatt Dehradun: भाजपा ने देर रात देहरादून नगर निगम के पार्षद पद के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। देर रात जारी सूची में 100 में से 89 वार्ड पर ही प्रत्याशी तय किए गए हैं, लेकिन इनमें कई बड़े परिवर्तन देखने को मिले हैं। कई वार्ड में आरक्षण के समीकरण बदलने के कारण सीटिंग पार्षद का टिकट कटा है तो कहीं पार्टी ने नए चेहरे पर दांव खेला है। कुछ वार्ड में सीटिंग पार्षदों ने खुद ही चुनाव न लड़ने की इच्छा जताई। जबकि कुछ वार्ड में भाजपा ने लोकप्रियता के आधार पर टिकट देने की बात कही है। इसके अलावा टिकट कटने से कुछ सीटिंग पार्षदों ने पार्टी पदाधिकारियों के सम्मुख नाराजगी भी जताई है।
धोरणखास सीट महिला आरक्षित होने के कारण चुन्नीलाल का टिकट कट गया। वहीं दून विहार की सीट भी महिला होने से इस बार पिछले पार्षद संजय नौटियाल को टिकट नहीं मिला। जखन में भी समीकरण बदले और कमल थापा की जगह भाजपा ने अमित कुमार पर दांव खेला है। विजय कालोनी में सतेंद्र का टिकट कटा है और भावना चौधरी को मौका दिया गया है। करणपुर में भी प्रमिला कोहली का पत्ता कट गया है। वहीं इंद्रा कालोनी में भी इस बार सविता सोनकर को मौका नहीं मिला है। घंटाघर कालिका वार्ड में भाजपा ने फिर से चरणजीत का पत्ता काटकर पुराने नेता संतोख नागपाल को मौका दिया है। झंडा मोहल्ला से वरिष्ठ नेता अजय सिंघल का टिकट कटा है और वैभव अग्रवाल को मौका दिया गया है। कौलागढ़ में फिर से समिधा गुरुंग पर पार्टी ने भरोसा दिखाया है। विजय पार्क में भी अमिता सिंह दोबारा प्रत्याशी बनाई गई हैं। पंडितवाडी में भी इस बार रमेश काला की जगह मनीष पाल नया चेहरा है। अजबपुर सरस्वती विहार से भी विमल उनियाल का टिकट कटा है। हालांकि, विमल उनियाल को माता मंदिर रोड से अनूप नौडियाल की जगह खड़ा किया गया है। चंद्र सिंह गढ़वाली वार्ड से अलका धनाई का पता कटा है। डिफेंस कालोनी से भी सुशीला रावत को टिकट नहीं मिला। गुजरे मानसिंह से शिवानी का टिकट काटा गया है। वहीं आंवला तरला से रीता रानी को मौका नहीं मिला। डोभाल चौक से भाजपा ने प्रत्याशी बदल दिया है। इसके अलावा भी कुछ अन्य सीटिंग पार्षदों के टिकट कटे हैं। इंद्रापुरम वार्ड से भाटी का टिकट कटा है, जिसका काफी विरोध हो रहा था। वहीं यमुना कॉलोनी से भी सीटिंग पार्षद को घर बैठा दिया गया है। हालांकि, भाजपा ने ज्यादातर वार्डों में आरक्षण के समीकरण बदलने के कारण ही बदलाव करने की बात कही है।
—-
—-
—–
—–