crimeUttarakhand

कोटद्वार से 16 साल की किशोरी को चमोली के होटल में ले गए, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म

पुलिस ने दो दिन बाद किशोरी को बरामद कर आरोपी युवकों को किया गिरफ्तार

Round The Watch News: कोटद्वार क्षेत्र से लापता हुई 16 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर और पीड़िता के बयान के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट भी जोड़ा गया है। आरोपियों में एक युवक कोटद्वार का निवासी है, जबकि एक बिजनौर का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार, एक अप्रैल 2026 को परिजनों ने कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री 31 मार्च की सुबह करीब 10 बजे घर से बिना बताए चली गई थी और वापस नहीं लौटी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कीं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसी दौरान पुलिस टीम ने लंगासू, जनपद चमोली से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया और नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया।

एफआईआर और पुलिस द्वारा दर्ज बयान के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया कि दोनों युवक उसे कोटद्वार के एक होटल में ले गए, जहां कथित रूप से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण और प्रारंभिक बयान के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ा दी हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्णा भट्ट उर्फ कान्हा (18 वर्ष) निवासी ब्रह्मपुरी बालासौड़, कोटद्वार तथा विमल रावत उर्फ हन्नी (21 वर्ष) निवासी हल्लोवाली जाफरा, थाना रामपुर, जिला बिजनौर के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों की पुष्टि विवेचना के दौरान की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button