crimeUttarakhand

पौड़ी का युवक देहरादून में गिरफ्तार, कंपनी की कार चुरा ली थी

सेलाकुई में कंपनी के ऑफिस के बाहर से राहुल राणा ने चुरा ली थी कार

Amit Bhatt, Dehradun: देहरादून के सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री के बाहर खड़ी कंपनी की मारुति वैन चोरी करने के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी की गई वैन भी बरामद कर ली है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोनू उर्फ राहुल राणा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल जिले के एकेश्वर क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है और वर्तमान में देहरादून के किशनपुर इलाके में रह रहा था।

पुलिस के मुताबिक, सेलाकुई स्थित एक फैक्ट्री के एचआर प्रबंधक प्रमोद कुमार तिवारी ने 11 मई को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि फैक्ट्री परिसर के बाहर खड़ी कंपनी की मारुति वैन अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, संदिग्धों की गतिविधियों का विश्लेषण किया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर आरोपित को दबोच लिया गया।

पूछताछ में आरोपित ने वाहन चोरी की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई मारुति वैन भी बरामद कर ली।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए निगरानी बढ़ाई जा रही है। वहीं, घटना के त्वरित खुलासे से स्थानीय उद्योगों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button