crimeUttarakhand

लैंसडौन में युवती का रेप किया और फरार हो गया व्यक्ति, पुलिस ने हरिद्वार से दबोचा

परिवार को दी थी धमकी, मुकदमा कराया तो किसी की खैर नहीं

Round The Watch News: लैंसडौन क्षेत्र की एक युवती से दुष्कर्म और परिवार को धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को हरिद्वार जिले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था और साक्ष्य जुटाने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, बीती 3 अप्रैल को लैंसडौन तहसील क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने राजस्व पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि डबरालस्यू, लैंसडौन निवासी राकेश मोहन ने उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही घटना की जानकारी किसी को देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

मामला राजस्व क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण उपजिलाधिकारी ने आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए प्रकरण को लैंसडौन कोतवाली को स्थानांतरित कर दिया। जांच की जिम्मेदारी महिला उपनिरीक्षक दीपिका बिष्ट को सौंपी गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए और मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहन पड़ताल की। साथ ही उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों का संकलन कर जांच को आगे बढ़ाया गया।

जांच में सामने आए तथ्यों, पीड़िता के बयानों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर राकेश मोहन की संलिप्तता की पुष्टि होने पर पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी। शुक्रवार को पुलिस टीम ने आरोपी को हरिद्वार जिले के सुलतानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button