DehradunUttarakhand

दैनिक जागरण के पूर्व ऋषिकेश प्रभारी हरीश तिवारी का निधन

लंबे समय से चल रहे थे अस्वस्थ, एम्स में चल रहा था उपचार

Rajkumar Dhiman, Dehradun: दैनिक जागरण ऋषिकेश में लंबे समय तक प्रभारी के रूप में सेवाएं देने वाले वरिष्ठ पत्रकार हरीश तिवारी का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह करीब 60 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना से पत्रकारिता जगत और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।

हरीश तिवारी पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में चल रहा था। उपचार के दौरान मंगलवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभाई। दैनिक जागरण के ऋषिकेश प्रभारी के रूप में उन्होंने क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं, जनसरोकारों और प्रमुख घटनाओं को प्रमुखता से सामने रखने में योगदान दिया।

हरीश तिवारी अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न वर्गों के लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button