Uttarakhandमनमानी
व्यायाम प्रशिक्षक बन गया जिला युवा कल्याण अधिकारी, अब उसी रैंक के अफसर के कार्यालय से अटैच
उत्तरकाशी के जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी को अपर निदेशक ने किया अटैच

Rajkumar Dhiman, Dehradun: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक अजब मामला सामने आया है। व्यायाम प्रशिक्षक विजय प्रताप भंडारी को जिला युवा कल्याण अधिकारी के पद पर प्रभारी रूप से तैनाती दे दी जाती है। हालांकि, जिलाधिकारी उत्तरकाशी को मिले शिकायती पत्र और उनकी ओर से जांच शुरू कराए जाने के बाद निदेशालय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल भी हरकत में आ गया।
अपर निदेशक आरसी डिमरी ने निदेशक के निर्देश के क्रम में वस्तुस्थिति और गतिमान जांच को देखते हुए व्यायाम प्रशिक्षक विजय प्रताप भंडारी को देहरादून में अटैच कर दिया। उन्हें देहरादून के युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय में अटैच किया गया है।



