
Round The Watch News: देहरादून में पढ़ाई के नाम पर युवक-युवतियां मस्ती में इस कदर डूब रहे हैं कि नियम कानून से जैसे उन्हें कोई मतलब ही न हो। कोई कार में माफिया लिखकर समाज मे रौब झाड़ रहा है, तो कोई बिना नंबर पेलत शिकारी लिखकर घूम रहा है। ताजा मामला पुलिस के हूटर बजाने का है।
एक कार (UK07BQ6231) रविवार को मालदेवता की तरफ से आ रही थी, जिसमें कुछ युवक-युवतियां सवार थे। कार निरंतर पुलिस का हूटर बजाते हुए आगे बढ़ रही थी। इस दौरान कहीं पर भी कार को रोका नहीं गया।
नियमों को ताक पर रखकर कार चालक की इस हरकत को स्थानीय निवासी शैलेश ग्वाड़ी ने कैमरे में कैद किया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार किस कदर हूटर बजाते हुए बेखौफ घूम रही है। कार सवारों की यह हरकत नेहरू कॉलोनी चौक तक कैमरे में कैद की गई।



