crimeDehradun

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर 16 साल की नाबालिग से शोएब ने की दुष्कर्म की कोशिश, 24 घंटे में गिरफ्तार

आसपास के लोगों के शोर मचाने के बाद किशोरी को छोड़कर फरार हो गया था शोएब

Round The Watch News: देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पीड़िता की पहचान कानून के तहत गोपनीय रखी गई है।

पुलिस के अनुसार, 25 मार्च 2026 को एक महिला ने कोतवाली पटेलनगर में तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को एक युवक शोएब बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़िता के साथ अशोभनीय हरकतें की और गलत काम किया। उसी दौरान आसपास मौजूद लोगों की नजर पड़ने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और पोक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने सुरागरसी और मुखबिर तंत्र की मदद से कार्रवाई करते हुए 26 मार्च 2026 को आरोपी को पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों में त्वरित और सख्त कार्रवाई प्राथमिकता है।

गिरफ्तार आरोपी
शोएब पुत्र आलिम, मूल निवासी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), वर्तमान में पटेलनगर, देहरादून में रह रहा था। उम्र 18 वर्ष।

कार्रवाई करने वाली टीम
महिला उपनिरीक्षक तनुजा शर्मा
कांस्टेबल अनिल सालार
कांस्टेबल चमनलाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button