crimeUttarakhand

वीडियो: जमाखोरी के 101 एलपीजी सिलेंडर पकड़े, आरोपी हुआ फरार

उत्तराखंड एसटीएफ ने ऑपरेशन प्रहार के तहत रुड़की में किया गैस की कालाबाजारी का भंडफोड़

Rajkumar Dhiman, Dehradun: उत्तराखंड में गैस की कमी के बीच कालाबाजारी करने वालों पर राज्य एसटीएफ ने बड़ा प्रहार किया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई कार्रवाई में एसटीएफ टीम ने रुड़की के साउथ सिविल लाइंस इलाके में छापेमारी कर 101 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं। यह सिलेंडर अवैध रूप से जमा कर ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी में रखे गए थे।

गैस की किल्लत में कालाबाजारी का खेल
पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ को इनपुट मिला था कि कुछ लोग गैस सिलेंडरों की जमाखोरी कर होटल और ढाबा संचालकों को ब्लैक में बेच रहे हैं। इसी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने मौके पर दबिश दी और भारी मात्रा में सिलेंडर बरामद किए।

एक ही ठिकाने से 101 सिलेंडर बरामद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान साउथ सिविल लाइंस, रुड़की में एक ही स्थान से 101 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए गए। इनमें अधिकांश सिलेंडर ‘इंद्रा गैस’ कंपनी के बताए जा रहे हैं।

आरोपी फरार, कार्रवाई जारी
जांच में सामने आया कि यह सिलेंडर जयवीर पुत्र करण सिंह, निवासी साउथ सिविल लाइंस, द्वारा अवैध रूप से जमा किए गए थे। हालांकि, छापेमारी के दौरान आरोपी मौके पर नहीं मिला और फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है।

खाद्य आपूर्ति विभाग को सौंपी गई बरामदगी
मौके पर खाद्य पूर्ति विभाग की टीम को बुलाकर बरामद सभी सिलेंडरों को विधिक प्रक्रिया के तहत उनके सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

एसटीएफ टीम जिसने दिया ऑपरेशन को अंजाम
-निरीक्षक अबुल कलाम
-उप निरीक्षक विद्यादत्त जोशी
-हेड कांस्टेबल देवेंद्र ममगाईं
-हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह नेगी
-हेड कांस्टेबल संजय

सख्त संदेश: कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं
एसटीएफ की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि जरूरी वस्तुओं की कालाबाजारी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। गैस जैसी जरूरी सुविधा के साथ खिलवाड़ करने वालों पर अब कड़ी नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button