crimeDehradunpolice

वीडियो: देहरादून में थानाध्यक्ष को बदमाशों 02 गोली मारी, एनकाउंटर में बदमाश की मौत

लूट के बाद भाग रहे बदमाशों ने पुलिस पर चलाई गोलियां, SHO नरेश राठौर घायल

Rajkumar Dhiman, Dehradun: देहरादून में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ ने सनसनी फैला दी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर (SHO) नरेश राठौर को दो गोलियां लग गईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक बदमाश को मार गिराया, जबकि उसके 02 साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

लूट के बाद पुलिस ने किया पीछा

पुलिस के अनुसार, 29 और 30 अप्रैल की रात करीब 10:36 बजे कंट्रोल रूम (112) पर सूचना मिली कि प्रेमनगर के पौंधा रोड पर देवराज नामक व्यक्ति से बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटपाट की। विरोध करने पर उसे गोली मार दी गई। बदमाश पीड़ित का नीले रंग का बैग लेकर फरार हो गए, जिसमें करीब 2 लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन और महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। पीड़ित ने बताया कि आरोपी काले रंग की कार में सवार थे, जिस पर गुजरात नंबर प्लेट लगी थी और वे ‘विश्रांति’ की ओर भागे हैं।

जंगल में घेराबंदी, पुलिस पर फायरिंग

सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर पुलिस टीम के साथ बदमाशों के पीछे निकले। पीछा करते हुए पुलिस को जंगल के रास्ते में संदिग्ध कार दिखाई दी। जैसे ही पुलिस ने उन्हें घेरने की कोशिश की, बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और वाहन छोड़कर जंगल की ओर भागने लगे। इस दौरान एक गोली SHO राठौर को लगी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया।
अस्पताल में बदमाश की मौत
घायल SHO, पीड़ित देवराज और घायल बदमाश को तुरंत प्रेमनगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोरोनेशन अस्पताल में इलाज के दौरान बदमाश ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और अस्पताल में घायलों का हाल जाना।
शहरभर में अलर्ट और नाकेबंदी
मुठभेड़ के बाद पूरे देहरादून में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। फरार बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस ने जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। जिले के सभी थानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
SSP ने खुद भी संभाला मोर्चा
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि सूचना मिलते ही सभी पुलिस टीमों को अलर्ट कर दिया गया था। संदिग्ध कार को रोकने के प्रयास के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें थाना प्रभारी घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी मारा गया, जबकि अन्य की तलाश जारी है। फिलहाल, पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
चार दिन पहले भी हुआ था हमला
इस घटना से पहले 26 अप्रैल को भी देहरादून में पुलिस पर फायरिंग की घटना सामने आई थी। ऑपरेशन प्रहार के तहत चेकिंग के दौरान बिना नंबर की स्कूटी पर सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई थी। वे भागने लगे और पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हुआ और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button