रुद्रप्रयाग के 10 शिक्षक बर्खास्त, फर्जी ढंग से हासिल की बीएड की डिग्री
रुद्रप्रयाग के ही 05 और शिक्षकों पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार

Rajkumar Dhiman, Uttarakhand: रुद्रप्रयाग के जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.शि.) एके चौधरी ने 10 सहायक अध्यापकों को बर्खास्त कर दिया है। इनके विरुद्ध फर्जी डिग्री के मामले में जांच चल रही थी। जांच में बीएड की डिग्री फर्जी पाए जाने पर सभी की सेवा समाप्त कर दी गई है। बताया जा रहा है कि रुद्रप्रयाग के ही 05 और शिक्षकों की डिग्री फर्जी पाई गई है। इनके भी बर्खास्तगी के आदेश जल्द जारी किए जाऐंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बर्खास्त किए गए 10 शिक्षकों के स्नातक में 50 प्रतिशत से कम अंक थे। लिहाज, नियमों के मुताबिक यह बीएड के लिए योग्य नहीं थे। इसके बाद भी इन्होंने जम्मू कश्मीर से बीएड की डिग्री हासिल कर ली। जो कि नियमानुसार फर्जी है।
आदेश के अनुसार इन सभी बर्खास्त शिक्षकों को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करते हुए अन्य शिक्षकों की तैनाती की जाए। जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश के बाद फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाले तमाम शिक्षकों में हड़कंप की स्थिति है।
इन्हें किया गया बर्खास्त
1. सरिता चमोला – राजकीय प्राथमिक विद्यालय लडियासू (जखोली)
2. अरविंद नेगी – राजकीय प्राथमिक विद्यालय भटवाड़ी (जखोली)
3. सादेव प्रसाद – राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटी (जखोली)
4. श्याम लाल – राजकीय प्राथमिक विद्यालय खोड़ (जखोली)
5. सुभाष कुमार – राजकीय प्राथमिक विद्यालय चोपड़ा (जखोली)
6. खजान सिंह – राजकीय प्राथमिक विद्यालय कलोनी (अगस्त्यमुनि)
7. अनूप पुजारी – राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोणगढ़ (ऊखीमठ)
8. रानी देवी – राजकीय प्राथमिक विद्यालय मक्कू (ऊखीमठ)
9. पुष्पेन्द्र सिंह – राजकीय प्राथमिक विद्यालय राऊस्वर्ण (ऊखीमठ)
10. चन्दर सिंह – राजकीय प्राथमिक विद्यालय करोखी (ऊखीमठ)



