crimeUttarakhand

सड़क हादसे के बाद खुला राज, नाबालिग से युवक ने बनाएं संबंध, मुकदमा दर्ज

भगवानपुर क्षेत्र से 16 साल की किशोरी को मुजफ्फरनगर ले गया युवक और किया रेप, वापसी में हो गया हादसा

Round The Watch News: एक सड़क दुर्घटना ने ऐसा राज खोल दिया, जिसने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। 16 साल की नाबालिग लड़की के घायल होकर घर पहुंचने के बाद परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिली कि उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए हैं, जो कि सीधे तौर पर रेप है। इसके बाद आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, भगवानपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी इन दिनों गंगनहर कोतवाली इलाके में अपने परिवार के साथ रह रही थी। बताया गया कि नहेड़ा गांव का एक युवक कार्तिक पिछले कुछ समय से उसके संपर्क में था। आरोप है कि युवक रविवार को किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ मुजफ्फरनगर ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद आरोपी किशोरी को वापस लेकर लौट रहा था। इसी दौरान मुजफ्फरनगर जिले के छपार थाना क्षेत्र में उसकी कार सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिसमें दोनों को चोटें आईं। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

इलाज के बाद आरोपी युवक किशोरी को उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। घायल अवस्था में बेटी को देखकर परिजन हैरान रह गए। पूछताछ में किशोरी ने पूरी आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

गंगनहर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button