Uttarakhandआपदा प्रबंधन

वीडियो: हर्षिल में बढ़ा खतरा, भागीरथी का बढ़ता जलस्तर बढ़ने से जीएमवीएन गेस्ट हाउस और पुलिस चौकी पर संकट

धराली आपदा के बाद फिर डरा रहा भागीरथी का तेज बहाव, मशीनरी कर रही रतजगा

Rajkumar Dhiman, Dehradun: सीमांत पर्यटन स्थल हर्षिल में भागीरथी नदी का बढ़ता जलस्तर चिंता का कारण बन गया है। नदी के तेज बहाव ने शुक्रवार रात चैनलाइजेशन के दौरान नदी के बीच जमा किए गए मलबे के बड़े हिस्से को बहा दिया, जिससे नदी की धारा का रुख बदलकर सीधे आबादी और महत्वपूर्ण सरकारी परिसरों की ओर हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मलबे का टीला बहने के बाद भागीरथी का प्रवाह अब गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के गेस्ट हाउस और हर्षिल पुलिस चौकी की दिशा में हो गया है। इससे इन दोनों परिसरों के निकट कटाव का खतरा काफी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा कार्य नहीं किए गए तो भारी नुकसान हो सकता है।

जीएमवीएन हर्षिल से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से परिसर के पास स्थित एक पुराना टीनशेड भी तेज बहाव में बह गया। शनिवार रात भी नदी का जलस्तर ऊंचा बना रहा, जिससे गेस्ट हाउस के आसपास लगातार कटाव की आशंका बनी हुई है।

ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से तत्काल स्थायी सुरक्षा उपाय करने, तटबंधों को मजबूत बनाने और कटाव रोकने के लिए युद्धस्तर पर कार्य शुरू करने की मांग की है। उनका कहना है कि मानसून के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है, इसलिए किसी भी संभावित आपदा से पहले प्रभावी कदम उठाना आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button