crimeUttarakhand

‘पति, पत्नी और वो’ का हाईवोल्टेज ड्रामा, दूसरी महिला के साथ मिले पति की सड़क पर चप्पलों से पिटाई

दूसरी महिला के साथ मिले पति को सड़क पर खींच लाई पत्नी और फिर थाने पहुंचा मामला

Amit Bhatt, Dehradun: हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम पारिवारिक विवाद उस समय सड़क पर पहुंच गया, जब एक महिला ने अपने पति को कथित तौर पर दूसरी महिला के साथ पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। गुस्साई पत्नी और उसके बच्चों ने पति को घर से बाहर निकालकर बीच सड़क पर चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और सभी संबंधित लोगों को थाने ले गई।

लंबे समय से था अवैध संबंध का शक
जानकारी के अनुसार, महिला को काफी समय से संदेह था कि उसके पति का किसी दूसरी महिला के साथ संबंध है। इसी विवाद के चलते पति परिवार से अलग होकर दूसरे मकान में रहने लगा था।

बुधवार शाम पत्नी को सूचना मिली कि उसका पति उसी मकान में दूसरी महिला के साथ मौजूद है। इसके बाद वह अपने बच्चों के साथ सीधे वहां पहुंच गई।

कमरे में पहुंचते ही बढ़ा विवाद
बताया जा रहा है कि पत्नी ने जैसे ही कमरे में प्रवेश किया, उसने पति को दूसरी महिला के साथ देखा। यह नजारा देखते ही दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई।

आरोप है कि गुस्साई पत्नी और बच्चों ने पति को घर से बाहर सड़क तक खींच लिया और चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान दूसरी महिला और परिवार के सदस्यों के बीच भी जमकर कहासुनी और नोकझोंक हुई।

सड़क पर जुटी भीड़, पुलिस ने संभाला मामला
बीच सड़क पर हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को थाने ले आई।

थाने में हुआ समझौता, होगी काउंसलिंग
मुखानी थाना प्रभारी सुशील जोशी के अनुसार, थाने पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच फिलहाल समझौता हो गया है। उन्होंने बताया कि पारिवारिक विवाद को देखते हुए दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई जाएगी। यदि आगे आवश्यकता महसूस हुई, तो मामले में कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button