crimeDehradunpoliceUttarakhand

देहरादून में धनतेरस से पहले रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में दिन दहाड़े करोड़ों की डकैती

दून पुलिस की वीवीआईपी ड्यूटी में व्यस्तता का फायदा उठाकर राजपुर रोड के ज्वेलरी शोरूम में तमंचे लेकर घुसे लुटेरे

Amit Bhatt, Dehradun: दून पुलिस को चुनौती देने वाले अंदाज में चार लुटेरों ने दिनदहाड़े राजपुर रोड जैसे व्यस्त क्षेत्र में रिलायंस ज्वेलर्स में करोड़ों रुपये की ज्वेलरी लूट ली। बदमाशों को पता था कि दून में राज्य स्थापना दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिरकत कर रही हैं और पुलिस वीवीआईपी ड्यूटी में अतिव्यस्त है। लिहाजा, चार लुटेरे बेधकड़क होकर न सिर्फ रिलायंस ज्वेलर्स में घुसे, बल्कि कार्मिकों को गन प्वाइंट पर रखकर करीब 10 से 15 करोड़ रुपये के आभूषण लूट कर फरार हो गए। इतनी बड़ी वारदात की सूचना पर एसपी सिटी सरिता डोबाल भारी पुलिस बल के साथ शोरूम में पहुंचीं और बदमाशों की और कुछ साक्ष्य जुटाने के बाद धरपकड़ तेज कर दी। यह शोरूम सचिवालय के बैक गेट के पास धारा चौकी से कुछ ही दूर है।

लूट की घटना के बाद रिलायंस ज्वेलर्स में हड़कंप की स्थिति।

सीसीटीवी में नजर आए चार लुटेरे
पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में चार बदमाश शोरूम के भीतर प्रवेश करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से एक बदमाश ऐसा था, जिसे शोरूम की अच्छी जानकारी थी। फिलहाल लुटेरों को पकड़ने के लिए तीन सीओ और पांच थानाध्यक्षों के नेतृत्व में पुलिस टीम फील्ड में उतारी जा चुकी है। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी भी कर दी है। ताकि बदमाश सीमा से बाहर फरार न हो सकें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अजय सिंह।

लुटेरों की चुनौती स्वीकार, जल्द आएंगे शिखंजे में: एसएसपी
देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने कहा कि उन्हें लुटेरों की चुनौती स्वीकार है। यदि लुटेरों ने इतना बड़ा दुस्साहस किया है तो पुलिस भी उन्हें सलाखों के पीछे भेजकर दम लेगी। शहर की कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस उन्हें बताएगी कि दून में कानून के साथ खेलने वालों का क्या अंजाम होता है।

हाल में नौकरी छोड़कर गए स्टाफ का जुटा रहे डाटा
पुलिस अब उन सिक्योरिटी गार्ड और स्टाफ का डाटा भी जुटा रही है, जो हाल में शोरूम से नौकरी छोड़कर गए हैं। इसके अलावा पूर्व में हुई डकैती की घटनाओं की जानकारी भी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले इसी तरह बड़ी घटना को नेहरू कॉलोनी में अंजाम दिया गया था। उस डकैती में शामिल आरोपितों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को शक है कि घटना में सहारनपुर के गैंग का हाथ हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button