Uttarakhandराजनीति

ऑडियो: मंत्री प्रेमचंद को हटाने की बात पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा मोदी जी को फोन लगाओ

बिरजू मयाल नाम के व्यक्ति ने लगाई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को कॉल, लिए जा रहे चटखारे

Amit Bhatt, Dehradun: हाल में संपन्न हुए विधानसभा सत्र के दौरान वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की पहाड़ियों पर की गई टिप्पणी से अभी भी नागरिकों में उबाल देखने को मिल रहा है। हालांकि, इस घटनाक्रम से इतर मंगलवार को एक ऐसा ऑडियो भी वायरल हुआ, जिसे गंभीरता के साथ लेने की जगह चटखारे लेकर सुना जा रहा है। बातचीत में वित्त मंत्री को हटाए जाने की बात पर भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कह रहे हैं कि इस बारे में मोदी जी को फोन लगाओ।

यह कॉल बिरजू मयाल नाम के व्यक्ति ने की। उन्होंने महेंद्र भट्ट को कॉल करते हुए छूटते ही कह डाला कि प्रेमचंद अग्रवाल ने जो पहाड़ियों पर टिप्पणी की, उस पर उन्हें हटाओगे या नहीं। भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि इसमें वह क्या करेंगे। मोदी जी को फोन लगाओ ना। जब बिरजू यह कहते हैं कि वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हैं तो महेंद्र भट्ट यह कहते हुए कॉल कट कर देते हैं कि उन्हें फोन मत करो।

बिरजू और महेंद्र भट्ट की बातचीत का यह ऑडियो डिजिटल और सोशल मीडिया के माध्यम से तेजी से वायरल हो रहा है। लोग ऑडियो को चटखारे लेकर सुन रहे हैं। क्योंकि, कॉल करने वाले व्यक्ति ने भी बेहद व्यंग्यात्मक और हास्य से परिपूर्ण ढंग से बात की और उसी तरह महेंद्र भट्ट ने भी जवाब दिया। क्योंकि, बातचीत के एक अंश में बिरजू कहते हैं कि मोदी जी का नंबर दे दो। तब महेंद्र भट्ट भी उसी अंदाज में कहते हैं कि गूगल से ले लो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button