उत्तराखंडसामाजिक

प्रकृति वंदन में पर्यावरण संरक्षण की रीति नई पीढ़ी तक बढ़ाने का संकल्प

पर्यावरण गतिविधि महानगर देहरादून द्वारा बंजारावाला में किया गया प्रकृति वंदन कार्यक्रम का आयोजन

Round The Watch: देहरादून महानगर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के द्वारा दक्षिण महानगर देहरादून क्षेत्र के वृंदा गार्डन, बंजारावाला में प्रकृति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दक्षिण महानगर के पर्यावरण संयोजक जगदंबा नौटियाल के संयोजन में किया गया एवं उनके द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य और महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रकृति वंदन कार्यक्रम में विचार रखते मुख्य अतिथि डॉ भावतोष शर्मा

प्रकृति वंदन कार्यक्रम में जल आयाम के प्रांत प्रमुख और पर्यावरण गतिविधि महानगर (उत्तर) के संयोजक डा भवतोष शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि के रुप में प्रतिभाग किया गया। डा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रकृति का सृजन पांचों महाभूतों जल, वायु, अग्नि, मृदा, आकाश के द्वारा द्वारा संभव हुआ है। सभी जीवों का प्रकृति में अस्तित्व तभी संभव होता है, जब प्रकृति का अपना मूल स्वरूप बना रहे। प्रकृति वंदन का सही रूप में वंदन तभी संभव है जब हम सभी प्रकृति के संरक्षण, संवर्धन हेतु अपना अपना योगदान करेंगे।
डा शर्मा ने प्रकृति के संरक्षण हेतु आवश्यक सभी प्रयोगों के बारे में जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि हमको आने वाली पीढ़ी को प्रकृति से जोड़ना होगा। इसके लिए सभी को अपने अपने घर से पर्यावरण संरक्षण के कार्य प्रारंभ करने होंगे तथा समाज में ले जाने होंगे। प्रकृति की जैव विविधता को संरक्षित करना होगा।

इस मौके पर राजेश्वरी सेमवाल शिक्षण संस्थान प्रमुख महानगर (दक्षिण) द्वारा अपने बच्चों में कैसे प्रकृति प्रेम जगाएं पर जोर दिया गया। प्रकृति वंदन कार्यक्रम में पंडित एससी मैठाणी द्वारा मंत्रोचारण के साथ वृक्ष पूजन कार्य किया गया। इस मौके पर 125 से अधिक स्थानीय पर्यावरण प्रेमियों के साथ स्थानीय पार्षद श्री बिंजोला, समाजसेवी विजय भट्ट, वीरेंद्र पोखरियाल, अनीता असवाल, मधुबाला डंगवाल, केपी सकलानी, भैरव दत्त कोटनाला, भगवती प्रसाद नौटियाल, अखिल धीमान, एनआरएमए ससंस्था देहरादून के अंकित भंडारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सुभाष नगर के पर्यावरण संयोजक विकास नौटियाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को एक-एक फलदार वृक्ष का पौधा वितरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button