DehradunUttarakhandउत्तराखंड

रुड़की में पेड़ पर चढ़ गया मगरमच्छ, देखने के लिए उमड़ी भीड़

वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर पेड़ से उतारा, बाण गंगा में छोड़ा

Amit Bhatt, Dehradun: रुड़की में मगरमच्छ पेड़ पर चढ़ गया, जिसे देख पहले तो क्षेत्र में हड़कंप मचा, लेकिन बाद में पेड़ पर चढ़े मगरमच्छ को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचने लगे। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर मगरमच्छ को पेड़ से उतारा और बाण गंगा में छोड़ दिया।
गंगनहर किनारे कश्यप घाट पर स्थित एक पेड पर मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को कब्जे में लिया। मगरमच्छ को बाण गंगा में ले जाकर छोड़ दिया गया है। बुधवार सुबह कुछ लोग गंगनहर किनारे कश्यप घाट की तरफ घूमने निकले थे। इसी दौरान वहां पर गंगनहर किनारे पेड़ पर घाट के निकट ही उन्हें एक मगरमच्छ पेड़ पर बैठा दिखाई दिया। शोर मचाने पर अन्य लोग भी वहां पर एकत्रित हो गए। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दे दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तैराक मोनू को बुलाया। मोनू की मदद से वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पेड़ से पकड़ा। वन दारोगा अमित त्यागी ने बताया मगरमच्छ को बाण गंगा में ले जाकर छोड़ दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button