DehradunUttarakhand

मुश्किल में घिरे भाजपा विधायक जीना, आइएएस संघ का तीखा विरोध

देहरादून के नगर आयुक्त गौरव कुमार के पक्ष में खड़ा हुआ आइएएस संघ, कहा टेंडर अपने परिचित के पक्ष में करने का डाला गया दबाव

Rajkumar Dhiman, Dehradun: भाजपा विधायक महेश जीना की अभद्रता से व्यथित और प्रताड़ित महसूस कर रहे आइएएस अधिकारी व नगर आयुक्त गौरव कुमार को आइएएस संघ का साथ मिला है। भारतीय प्रशासनिक सेवा संघ उत्तराखंड ने इस संबंध में कड़ा पत्र जारी करते हुए अल्मोड़ा जिले की सल्ट सीट से भाजपा विधायक महेश जीना के कृत्य की निंदा की है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा संघ का कड़ा पत्र।

भारतीय प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष आनंद बर्द्धन और सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी की ओर से यह पत्र जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि सल्ट विधायक ने मंगलवार अपराहन में नगर निगम देहरादून में नगर आयुक्त व कर्मचारियों के साथ अमर्यादित व्यवहार किया है। उन्होंने अपने परिचित के पक्ष में टेंडर दिए जाने का दबाव डाला। साथ ही इस कृत्य से उन्होंने सरकारी कार्य में अनुचित हस्तक्षेप किया और कार्यालय के वातावरण में प्रतिकूल प्रभाव डाला। संघ ने इसे कार्यपालिका (एग्जीक्यूटिव मशीनरी) की विधिक प्रक्रिया में अवैध हस्तक्षेप भी करार दिया।

नगर निगम में हड़ताल, मंडलायुक्त को जांच

नगर आयुक्त से अभद्रता और इसका वीडियो वायरल होने के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। नगर निगम कर्मचारियों ने विधायक महेश जीना के अभद्र व्यवहार के विरोध में कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रकरण की जांच मंडलायुक्त गढ़वाल को सौंपते हुए 15 दिन में रिपोर्ट तलब की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button