countryUttarakhandराजनीति

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक की मौत, पत्नी अपर्णा मूल रूप से उत्तरकाशी कीं, शोक की लहर

अचानक सामने आई प्रतीक की मौत की खबर, परिवार सदमे में

Round The Watch Desk: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष Akhilesh Yadav के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उनकी मौत के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। उनकी पत्नी अपर्णा यादव मूल रूप से उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की निवासी हैं। वह उत्तराखंड आती रही हैं। प्रतीक के निधन से पत्नी के गृह जनपद में शोक की लहर है।

जानकारी के मुताबिक, प्रतीक यादव की तबीयत पिछले महीने बिगड़ गई थी। 30 अप्रैल को उन्हें गंभीर अवस्था में लखनऊ के एक बड़े निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ, लेकिन बताया जा रहा है कि कुछ दिनों बाद वह औपचारिक छुट्टी लिए बिना ही घर लौट आए थे।

प्रतीक यादव, पूर्व मुख्यमंत्री Mulayam Singh Yadav की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। हालांकि, वह सक्रिय राजनीति से दूर रहे और कारोबारी जीवन को प्राथमिकता दी। उन्होंने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी और रियल एस्टेट व फिटनेस सेक्टर में काम कर रहे थे। लखनऊ में वह ‘द फिटनेस प्लानेट’ नाम से जिम संचालित करते थे।

इसके अलावा प्रतीक पशु कल्याण से जुड़ी ‘जीव आश्रय’ संस्था भी चलाते थे। संस्था के माध्यम से बेसहारा और घायल स्ट्रीट डॉग्स के इलाज, भोजन, देखभाल और रेस्क्यू का काम किया जाता था।

उनकी पत्नी Aparna Yadav फिलहाल असम दौरे पर थीं। पति के निधन की सूचना मिलने के बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गईं। अपर्णा वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।

14 साल पहले हुई थी लव मैरिज
प्रतीक और अपर्णा यादव की शादी 4 दिसंबर 2011 को सैफई में हुई थी। दोनों की मुलाकात वर्ष 2001 में एक जन्मदिन समारोह के दौरान हुई थी। बाद में ई-मेल के जरिए बातचीत बढ़ी और रिश्ता शादी तक पहुंचा। उस समय यह शादी काफी चर्चित रही थी, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता Amitabh Bachchan समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। दंपती की दो बेटियां हैं।

जनवरी में तलाक की चर्चा, बाद में सुलह
इस साल 19 जनवरी को प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया के जरिए पत्नी अपर्णा से अलग होने की बात कहकर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने वैवाहिक जीवन को लेकर नाराजगी जताई थी। हालांकि करीब नौ दिन बाद दोनों के बीच सुलह हो गई थी।

सुलह के बाद प्रतीक ने इंस्टाग्राम पर अपर्णा के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा था कि सब कुछ ठीक है और मुश्किलों से बाहर निकलना ही असली जीत है। इसके बाद 21 फरवरी को दोनों बेटी के जन्मदिन समारोह में एक साथ दिखाई दिए थे। कार्यक्रम में भाजपा के कई नेता मौजूद रहे थे, जिनमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष Bhupendra Singh Chaudhary, मंत्री दानिश आजाद अंसारी और Rajnath Singh के बेटे नीरज सिंह भी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button