crime

मसूरी होमस्टे में महिला की संदिग्ध मौत: पति नई दिल्ली से गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

15 जून को टिपरीधार स्थित होमस्टे में हुई थी महिला की संदिग्ध मौत, जांच के बाद कोर्ट से गैर-जमानती वारंट लेकर पुलिस ने की गिरफ्तारी

Amit Bhatt, Dehradun: मसूरी के टिपरीधार स्थित एक होमस्टे में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मसूरी पुलिस ने मृतका के पति को नई दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 15 जून 2026 को मसूरी-धनौल्टी मार्ग पर चौकी बाटाघाट क्षेत्र के अंतर्गत स्थित कियाना होमस्टे, टिपरीधार में अपने पति के साथ रुकी श्रीमती पारुपुडी राधा गायत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले में मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर कोतवाली मसूरी में पति सोमयाजुला चरण के विरुद्ध मुकदमा संख्या 19/2026 दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान पुलिस को मिले साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, मसूरी से आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) प्राप्त किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सोमयाजुला चरण, पुत्र एम. दुर्गा प्रसाद, निवासी मधु विहार, पूर्वी दिल्ली को नई दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला भेजने के आदेश दिए गए। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना नियमानुसार आगे भी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button