शिक्षा निदेशक के घावों पर शासन का मरहम, रिटायरमेंट से दो दिन पहले प्रमोशन
निदेशक के साथ ही पांच संयुक्त निदेशक बने अपर निदेशक

Rajkumar Dhiman, Dehradun: प्रभारी शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के हालिया घावों पर शासन ने एक तरह से मरहम लगाया है। उन्हें रिटायरमेंट से महज दो दिन पहले निदेशक पद पर प्रमोट किया गया है। इस बाबत सचिव रविनाथ रमन ने आदेश जारी कर दिया है।
प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के साथ रायपुर क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा काऊ और उनके समर्थकों के मारपीट करने का आरोप है। इस हमले में नौडियाल को काफी चोटें आईं और उनका खून भी बहा।
मामले में एफआईआर और कुछ गिरफ्तारी के साथ ही विधायक के सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के साथ ही पटाक्षेप हो गया। वहीं, अब शासन ने ऐन वक्त पर नौडियाल को पदोन्नति देकर उन्हें काफी हद तक राहत दी। इसके अलावा शासन ने पांच संयुक्त निदेशक (मेहरबान सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह रावत, बृजमोहन रावत, पदमेंद्र सकलानी और परमेंद्र कुमार) को भी पदोन्नति देकर अपर निदेशक बना दिया।



