देहरादून में हाईप्रोफाइल जुए का भंडाफोड़, निजी अपार्टमेंट से तिनका समेत 18 गिरफ्तार
फ्लैट मालिक ही कर रहा था जुए का संचालन, पुलिस को मिली थी गोपनीय सूचना

Amit Bhatt, Dehradun: राजधानी देहरादून में पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली नगर क्षेत्र में एक हाईप्रोफाइल जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। देर रात की गई इस रेड में पुलिस ने पूर्व भाजपा नेता राकेश उर्फ तिनका समेत 18 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपये की नगदी और जुए में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को गोपनीय सूचना मिली थी कि सहारनपुर चौक स्थित महावीर अपार्टमेंट के एक फ्लैट में बड़े स्तर पर जुआ संचालित किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।दिनांक 5-6 मई की देर रात पुलिस टीम ने अपार्टमेंट में दबिश दी। तीसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट में छापा मारते ही वहां जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को मौके से पकड़ लिया।सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में जुआ अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
बरामदगी
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 3,10,600 रुपये की नगदी, 4 गड्डी ताश (कुल 208 पत्ते) और 20 डाइस बरामद किए।
जुए का संचालन फ्लैट मालिक कर रहा था
पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह फ्लैट रोशन लाल बंसल का है, जो अपने ही फ्लैट में अवैध रूप से जुआ खिलवा रहा था और स्वयं भी इसमें शामिल था।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
राकेश उर्फ तिनका, निवासी ऋषिनगर, रायपुर
रोशन लाल बंसल, निवासी झंडा बाजार
सुजल, निवासी झंडा बाजार
निक्कू कुमार, निवासी तिलक रोड
सन्नी पासवान, निवासी ब्राह्मणवाला
प्रीतम, निवासी ब्राह्मणवाला
सुनील, निवासी नालापानी
इंतजार, निवासी चंदन नगर
सौरभ जायसवाल, निवासी लक्खीबाग
विकास कुमार, निवासी झंडा बाजार
अरुण कुमार, निवासी ऋषिनगर
मुकेश, निवासी कांवली रोड
वाजिद खान, निवासी निरंजनपुर
सूरज पासवान, निवासी ब्रह्मपुरी
सुबोध पासवान, निवासी लक्खीबाग
दिलबर, निवासी करणपुर
हरीश, निवासी ऋषिनगर, सहस्त्रधारा रोड
कादिर, निवासी करगी
पुलिस का बयान
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध धंधों में लिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।




