crimeUttarakhand

मां के साथ सो रही नौ साल की बच्ची से पड़ोसी युवक ने कर डाला रेप

युवक का पैर लगने पर खुली महिला की नींद, आरोपी को गिरफ्तार किया गया

Round The Watch News: ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मां के साथ सो रही 9 साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक राहुल ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब मां की नींद खुली और उसने आरोपी को बच्ची के साथ नग्न हालत में देख लिया। शोर मचने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पति दिल्ली में करता है काम, बच्चों के साथ अकेली रहती है महिला
मामला रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र का है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति दिल्ली में काम करता है। वह अपने तीन बच्चों के साथ किराये के मकान में रहती है। आरोपी युवक अपने माता-पिता के साथ पड़ोस के कमरे में रहता है और परिवार का परिचित था।

देर रात कमरे में घुसा आरोपी
महिला के अनुसार रात में खाना खाने के बाद वह अपने तीनों बच्चों के साथ कमरे में फर्राटा वाला पंखा चलाकर सो गई थी। देर रात पड़ोसी ओमवीर सिंह का बेटा राहुल चुपके से उनके कमरे में घुस आया और उसकी 9 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

पैर टकराने से खुली मां की नींद
महिला ने बताया कि अचानक आरोपी का पैर उसके पैर से टकराया, जिससे उसकी आंख खुल गई। उसने देखा कि आरोपी उसकी बेटी के साथ नग्न हालत में था। यह देखते ही महिला चीख पड़ी।

भागने की कोशिश में था आरोपी, लोगों ने पकड़ा
महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भागने लगा, लेकिन आसपास के लोग जाग गए और उसे पकड़ लिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button