crimeUttarakhand

रुद्रप्रयाग के युवक ने दून में उठाया खौफनाक कदम, प्रेम-प्रसंग में निराशा ने किया विवश

माता-पिता रहते हैं रुद्रप्रयाग में, बेटा देहरादून में अकेले रहता था

Amit Bhatt, Dehradun: राजधानी देहरादून के शिमला बाईपास क्षेत्र स्थित न्यू डिफेंस कॉलोनी, बड़ोवाला में एक युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रुद्रप्रयाग निवासी 35 वर्षीय गौरव भट्ट के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक शनिवार को आपात सेवा 112 के जरिए सूचना मिली कि कॉलोनी के एक मकान में युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया है। सूचना मिलते ही आईएसबीटी चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कमरे के भीतर युवक पंखे से लटका मिला।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि गौरव भट्ट फिलहाल घर में अकेले रह रहे थे, जबकि उनके माता-पिता किसी काम से अपने पैतृक गांव रुद्रप्रयाग गए हुए थे। घटना के बाद पुलिस ने फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई और जरूरी साक्ष्य जुटाए।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंधों से जुड़े तनाव के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच जारी है।

घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस पंचायतनामा और अन्य कानूनी कार्रवाई परिजनों की मौजूदगी में पूरी करेगी। वह देहरादून के लिए निकल गए थे। इलाके में इस घटना के बाद शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button